5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में एंबुलेंस कर्मचारियों ने शुरू की हड़ताल , अस्पतालों में मरीज हो रहे परेशान

108 Ambulance strike : प्रदेशभर के 108 एंबुलेंस कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर से हड़ताल पर चले गए हैं। ( sms ) एंबुलेंस कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । ( Rajasthan Government ) आज सुबह एसएमएस अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों में निजी वाहनों से पहुंचे ।
less than 1 minute read
Google source verification
Ambulance workers union

मालपुरा. सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के बाहर हड़ताल के दौरान खड़ी क्षेत्र की सभी एम्बुलेंस।

108 Ambulance strike : प्रदेशभर के 108 एंबुलेंस कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर से हड़ताल पर चले गए हैं। ( sms ) एंबुलेंस कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । ( Rajasthan Government ) आज सुबह एसएमएस अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों में निजी वाहनों से पहुंचे ।

इधर कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों को नहीं माना जाता है तब तक वे हड़ताल पर रहेंगे। 108 एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि एंबुलेंस कर्मचारियों को तीन माह से वेतन नहीं मिला है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई है। लगातार 20 दिन से आपके वेतन के लिए मिशन निदेशक नरेश कुमार ठकराल व परियोजना निदेशक घनश्याम शर्मा और कंपनी के स्टेट हेड परवीन सावंत व अन्य अधिकारियों से लगातार मिल रहे हैं पर मांगों पर कार्रवाई नहीं हो पाई। ऐसे में जब तक दो माह का वेतन नहीं आता है तब तक सभी कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।

बता दें कि तीन महीने पहले भी प्रदेशभर में एम्बुलेंस कर्मचारी हड़ताल पर चले गए थे। हालांकी उस दौरान हाईकोर्ट के दखल के बाद एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन ने हड़ताल खत्म करने की घोषणा कर दी थी। हालांकि एक बार फिर सरकार, एंबुलेंस सेवा प्रदाता कंपनी और कर्मचारियों के बीच वेतन को लेकर संघर्ष की स्थिति पैदा हो गई है और इसके चलते प्रदेश भर में जीवन वाहिनी सेवा एम्बुलेंस 108 के पहिए थम गए हैं।