20 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस तस्कर गिरोह ने बढ़ाई कमिश्नरेट की मुश्किलें, गिरफ्तारी के बाद भी नहीं थम रहा सिलसिला

50 से अधिक बदमाशों को किया गिरफ्तार
2 min read
Google source verification
weapons

इस तस्कर गिरोह ने बढ़ाई कमिश्नरेट की मुश्किलें, गिरफ्तारी के बाद भी नहीं थम रहा सिलसिला

जयपुर. राजधानी में हथियार तस्कर सक्रिय हैं, जिनका अंतर्राज्यीय नेटवर्क कमिश्नरेट भी नहीं तोड़ पाया है। हालांकि पिछले छह माह में कमिश्नरेट ने तस्कर गिरोह के करीब पचास गुर्गों को गिरफ्तार कर सौ से ज्यादा हथियार बरामद किए हैं। इसके बावजूद हथियार तस्करी का सिलसिला थम नहीं रहा है। इसके चलते अब कमिश्नरेट की स्पेशल टीम को तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने की जिम्मेदारी सौंपी है। पुलिस ने बताया कि राजस्थान में हथियार तस्कर गिरोह और उनके गुर्गे दूसरे राज्यों से हथियारों की खेप यहां पहुंच रहे हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि यूपी व एमपी से सबसे ज्यादा हथियारों की तस्करी हो रही है। स्पेशल टीम सक्रिय अंतर्राज्यीय गिरोह के गुर्गों पर नजर रखे हुए है।

बदमाशों तक पहुंचाए जा रहे थे हथियार
अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार गुर्गों से पूछताछ में सामने आया है कि खूंखार बदमाश बाकायदा गिरोह सरगना को ऑर्डर देकर असला मंगवा रहे हैं। इनमें आदतन बदमाश विशाल पंडित, एलेक्स जोसफ, रूपा मीणा, कमलेश मीणा और राजू पंडित जैसे नाम भी सामने आए हैं। विशाल पंडित पर शिकंजा कसने से लिए पुलिस ने उसकी पत्नी मुस्कान और ससुर को आम्र्स एक्ट में गिरफ्तार भी किया। विशाल के घर से भारी तादाद में कारतूस भी बरामद किए, लेकिन इनका नेटवर्क अभी तक नहीं टूट पाया है।

इन थाना इलाकों में बदमाश हथियारों के साथ हो चुके गिरफ्तार
- 18 मई : प्रताप नगर पुलिस- 4 बदमाशों से 1 देसी कट्टा और 4 कारतूस जब्त
- 23 मई : मुहाना पुलिस- 4 बदमाशों से 2 देसी कट्टे और 7 कारतूस
- 30 मई : कालवाड़ पुलिस- 6 बदमाशों के कब्जे से 2 देसी कट्टे
- 30 मई : करणी विहार पुलिस- गिरफ्तार हथियार तस्कर से 5 देसी कट्टे और 6 कारतूस जब्त
- 25 जून : बगरू पुलिस- 6 बदमाशों से दो देसी कट्टे
- 9 जुलाई : करधनी पुलिस- एक बदमाश से 1 देसी कट्टा
- 19 जुलाई : सांगानेर पुलिस- 4 बदमाशों से 1 देसी कट्टा और 4 कारतूस
- 28 जुलाई : कानोता पुलिस- 2 बदमाशों से 2 देसी कट्टे
- 14 अगस्त : बगरू पुलिस- दो बदमाशों के कब्जे से दो देसी कट्टे और दो कारतूस
- 21 अगस्त : सांगानेर पुलिस- 2 आरोपियों से 4 हथियार और 30 जिंदा कारतूस
- 27 अगस्त : करधनी पुलिस- 7 बदमाशों को गिरफ्तार करके 7 देसी कट्टे और 5 कारतूस
- 31 अगस्त : सांगानेर पुलिस- 5 बदमाशों के कब्जे से 3 देसी कट्टे
- 1 सितंबर : मुरलीपुरा पुलिस- 1 को गिरफ्तार कर 1 देसी पिस्टल
- 29 सितंबर : मुरलीपुरा पुलिस- एक बदमाश को गिरफ्तार कर एक देसी कट्टा बरामद किया

यूपी और एमपी से आते हैं हथियार
अवैध हथियार यूपी और एमपी से आते हैं। पिछले छह महीनों में पश्चिम टीम ने 42 से ज्यादा अवैध हथियार बरामद किए, जिनमें पिस्टल व रिवॉल्वर शामिल हैं। करीब 49 जिंदा कारतूस भी जब्त किए हैं। साथ ही 35 लोगों को गिरफ्तार किया है। -अशोक कुमार गुप्ता, डीसीपी (वेस्ट)