
World Social Media Day 2023: सोशल मीडिया देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला माध्यम बना हुआ है। मनोरजंन के साथ-साथ हर तरह का ज्ञान यहां एक क्लिक पर मिल रहा है। यही नहीं आजकल तो अपना टैलेंट दिखाने के लिए भी लोग इस प्लेटफॉर्म का भरपूर काम ले रहे हैं। आज करोड़ों लोग यू-ट्यूब के जरिए अपना कौशल तो दिखा ही रहे हैं, साथ-साथ ये उन्हें कमाई का मौका भी दे रहा है। कोरोना काल के बाद से तो सोशल मीडिया पर लोग सीधे तौर पर जुड़े हुए हैं। आज हम आपको राजस्थान के उन टॉप यूट्यूबर्स से मिलवा रहे हैं, जिन्होनें देश ही नहीं दुनियाभर में अपना नाम कमाया हैं। इनके फॉलोवर्स और सब्सक्राइबर्स की संख्या मिलियंस में है।
1 . मिस्टर इंडियन हैकर
दिलराज सिंह रावत एक इंडियन यूट्यूबर हैं। ये राजस्थान में अजमेर जिले के रहने वाले हैं। इनके यूट्यूब चैनल का नाम MR. INDIAN HACKER है, जिसमें 31.5 मिलियंस सब्सक्राइबर है। दिलराज अपनी टीम के साथ नए-नए एक्सपेरिमेंट करते हैं पर वीडियो बनाते समय पूरी सेफ्टी का ख्याल रखते है। इसके लिए उन्होंने एक अलग स्टूडियो बनाया हुआ है। भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी इनकी वीडियो को खूब पसंद किया जाता है।
2 . शुभ जर्नी
संजय कुमार स्वामी राजस्थान के ट्रेवल यूट्यूबर हैं। इन्होनें अपने चैनल शुभ जर्नी Youtube Channel की शुरुआत 27 अक्टूबर 2017 को की थी और आज इनके 2.28 मिलियंस सब्सक्राइबर है। ये यूट्यूब पर बहुत ही फेमस ट्रैवलर कपल है। ये अपनी पत्नी और बच्ची के साथ वीडियो बनाते है। शुभ जर्नी के वीडियो के अंदर संजय अपने परिवार के साथ खूब मस्ती करते नजर आते हैं। यूट्यूब का ये वीडियो जितना आसान देखने में लगता है उतना होता नहीं है। संजय कुमार स्वामी की इस बड़ी सफलता के पीछे बहुत संघर्ष थे, बहुत चुनौतियां आई, बहुत लंबे समय तक काम किया तब जाकर आज सपनों को उड़ान मिली।
3. टेक्निकल योगी
अलवर शहर के युवा योगेंद्र सैनी भी ऐसे ही सफल इंसान हैं, जिनका नाम आज पहचान का मोहताज नहीं है। जो कभी चाय की थड़ी पर कप-प्लेट धोते थे, लेकिन आज पूरी दुनिया इन्हें टेक्टिनकल योगी के नाम से जानती है। इन्होंने जो देश विदेश में पहचान बनाई है वो इनकी मेहनत का ही परिणाम है। यूटयूब चैनल पर इंटरनेट से जुड़े तकनीकी कार्यों की जानकारी देते हैं। इनके चैनल पर 1.79 मिलियंस सब्सक्राइबर है। इनके बनाएं वीडियो बहुत पसंद किए जा रहे हैं। अभी तक दो हजार से ज्यादा वीडियो बना चुके हैं।
4 . प्रियंका तिवारी
प्रियंका तिवारी एक इंडियन फूड ब्लॉगर हैं। प्रियंका ने अपने चैनल के माध्यम से बहुत लोकप्रियता हासिल की है। इनके 2.71 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। पहले ये टीवी एक्ट्रेस रह चुकी हैं। प्रियंका फूड और रेस्टोरेंट के रिव्यू के वीडियो भी बनाती हैं।
5 . बाबा जैक्सन
बाबा जैक्सन एक बहुत ही फेमस यूट्यूबर हैं, इनका असल नाम युवराज सिंह परिहार है। ये राजस्थान के जोधपुर के रहने वाले हैं। टिकटॉक पर युवराज का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने माइकल जैक्सन डांस मूव्स किए थे। जिसके बाद ये सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुए। जैक्सन का वीडियो ऋतिक रोशन सहित कई बॉलीवुड हस्तियों ने रीट्वीट किया, जिसके बाद से ही बाबा जैक्सन टिकटॉक स्टार बन गए। इनके यू-ट्यूब चैनल पर 1.76 मिलियन सब्सक्राइबर हैं।
Updated on:
30 Jun 2023 05:04 pm
Published on:
30 Jun 2023 05:01 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
