12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किसी ने शादी के बुन रखे थे सपने तो कोई कर रही थी बारात का इंतजार, सच्चाई सामने आई तो पैरों से खिसक गई जमीन

Rajasthan Latest News: कोई उसके साथ शादी के सपने बुन रही थी तो किसी ने मन ही मन में अपना पति ही मान लिया था। उसके साथ कई बार संबंध भी बनाए और दिलासा देता रहा कि वह जल्द उसके साथ शादी करेगा

2 min read
Google source verification
dulhan.jpg

Rajasthan Latest News

Rajasthan Latest News: कोई उसके साथ शादी के सपने बुन रही थी तो किसी ने मन ही मन में अपना पति ही मान लिया था। जल्द सगाई के सपने देख रहीं युवतियों को पुलिस ने फोन कर जालसाज की सच्चाई बताई तो उनके पैरों की जमीन खिसक गई। खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहीं युवतियों ने सांगानेर पुलिस को बताया कि किस तरह आरोपी ने उनके साथ धोखाधड़ी की और उनका जीवन तबाह कर दिया। हालांकि पुलिस ने जब युवतियों से उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने के लिए कहा तो उन्होंने समाज में बदनामी के डर से मना कर दिया। हैरानी की बात यह है कि तीस से ज्यादा युवतियों से संबंध बना चुके आरोपी के खिलाफ अब तक युवतियां सामने नहीं आ रही हैं।

यह भी पढ़ें: एक सांस में 50 जिलों के नाम CM Ashok Gehlot भी रह गए दंग

पूना और लखनऊ तक बनाया शिकार : लखनऊ की युवती दिल्ली में काम करती है। कंपनी में अच्छे पद पर कार्यरत है। पैसा अच्छा मिलता है। आरोपी ने खुद को बड़ा बिजनेसमैन बताते हुए युवती को शादी का झांसा देकर संबंध बनाए। इसी तरह पूना की युवती को आरोपी ने एडवोकेट बताकर उसे झांसा दिया। एडवरटाइजिंग कंपनी में काम करते समय लगा चस्का : कांस्टेबल ओमप्रकाश डाबर ने बताया कि आरोपी सैयद खान खावर अली दिल्ली में एक एडवरटाइजिंग कंपनी में काम करता था। मेट्रोमोनियल साइट्स पर काम करने के दौरान उसने शादी के लिए अपनी प्रोफाइल भेजी। साबा नाम की लड़की से शादी करने के बाद वह इसमें उतरता चला गया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि अब तक वह लाखों रुपए की ठगी कर चुका है।

यह भी पढ़ें: हमारी बेटी हिमानी ने रचा ऐसा कीर्तिमान, गर्व करता है राजस्थान
जीवन खराब कर दिया
मल्टीनेशनल कंपनी बंगलौर में काम करने वाली युवती को पुलिस ने फोन कर अंबाला निवासी सैयद शाह खावर अली की हकीकत बताई तो उसके आंसू छलकने लगे। आरोपी ने बताया था कि वह राष्ट्रीय पार्टी में अच्छे ओहदे पर है। युवती ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ कई बार संबंध भी बनाए और दिलासा देता रहा कि वह जल्द उसके साथ शादी करेगा और बारात लेकर आएगा। आरोपी ने उससे डेढ़ लाख रुपए भी ठग लिए।