8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गिरफ्तारी के डर से अंडरग्रांड है राम रहीम की ये सबसे करीबी महिला, राजस्थान में हो रही लोकेशन ट्रेस ! 

हनीप्रीत की मौजूदगी को प्रदेश के कुछ लोकेशंस पर ट्रेस की गई है। पुलिस या जांच एजेंसियों के अधिकारी कुछ भी खुलकर नहीं बोल रहे हैं।

2 min read
Google source verification
honeypreet insan

साध्वियों से यौन शोषण मामले में दोषी ठहराए डेरा प्रमुख राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत इंसा की गिरफ्तारी को लेकर जांच एजेंसियों की नज़र राजस्थान में भी टिकी हुई हैं। दरअसल, सूत्रों की मानें तो हनीप्रीत राजस्थान के कुछ कुछ ठिकानों पर छिपी हो सकतीं है। सूत्र ये भी बताते हैं कि हनीप्रीत की मौजूदगी को प्रदेश के कुछ लोकेशंस पर ट्रेस की गई है। फिलहाल जांच एजेंसियां हनीप्रीत तक पहुंच बनाने के लिए हर छोटे-बड़े इनपुट्स के आधार पर अपनी कवायद में जुटी है। हालांकि राजस्थान में हनीप्रीत की लोकेशन ट्रेस होने को लेकर पुलिस या जांच एजेंसियों के अधिकारी कुछ भी खुलकर नहीं बोल रहे हैं।

गौरतलब है कि हनीप्रीत के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज कर लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। हनीप्रीत पर दोषी ठहराए गए राम रहीम को कोर्ट से भगाने की साजिश रचने का भी आरोप है। इससे पहले हनीप्रीत की तलाश में पुलिस की एक टीम नेपाल तक जाना सामने आया था।

सीबीआई स्पेशल कोर्ट ने ठहराया था दोषी

डेरा प्रमुख राम रहीम को 25 अगस्त को सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने साध्वियों से यौन शोषण मामले में दोषी ठहराया था। सामने आया था कि दोषी ठहराए जाने के बाद राम रहीम को भगाने का प्लान तैयार किया गया था। हालांकि हरियाणा पुलिस और सेना की चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के चलते इस प्लान पर पानी फिर गया था।

राम रहीम को सुनाई गई 20 साल की सज़ा

सीबीआई जज जगदीप सिंह ने राम रहीम को 20 साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद से ही हनीप्रीत इंसा अंडरग्राउंड हो गई थी। हनीप्रीत के सुनारिया जेल परिसर से निकलने के बाद रोहतक के आर्य नगर में ही संजय चावला नाम के डेरा प्रेमी के घर रुकने की बात भी सामने आई थी। लेकिन तब से ही वो घर से गायब चल रहीं हैं।

कौन है हनीप्रीत इंसा
हनीप्रीत उन चंद डेरा समर्थकों में से एक है जिसकी गिनती राम रहीम के करीबियों में होती है। वह डेरा के कई महत्‍वपूर्ण फैसले लेने के साथ ही राम रहीम की फिल्‍मों को भी डायरेक्‍ट कर चुकी हैं। उसने 'MSG: द वॉरियर लॉयन हार्ट' का भी निर्देशन किया है। राम रहीम को दोषी ठहराए जाने के दौरान वह कोर्ट रूम से लेकर जेल भेजे जाने तक साये की तरह राम रहीम के साथ नजर आई थी।