
चेन्नई. दक्षिण रेलवे के चेन्नई डिवीज़न ने शनिवार को अयनवरम स्थित आरपीएफ परेड ग्राउंड में 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। समारोह में डिवीज़नल रेलवे मैनेजर शैलेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और महिला प्लाटून व सेंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड सहित आरपीएफ टुकड़ियों की परेड की सलामी ली।
इस मौके पर उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी और भारतीय रेलवे की देश के विकास में अहम भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा रेलवे केवल परिवहन का साधन नहीं, बल्कि लोगों, संस्कृतियों और अवसरों को जोड़ने वाली जीवन रेखा है।
उन्होंने चेन्नई डिवीजन को सुरक्षा, समय की पाबंदी, स्वच्छता और कार्यकुशलता को मुख्य स्तंभ बताया। समारोह में छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। अतिरिक्त डिवीज़नल रेलवे मैनेजर, अधिकारी, कर्मचारी, उनके परिवार और यूनियन प्रतिनिधि भी इस मौके पर उपस्थित थे।
Updated on:
16 Aug 2026 06:00 am
Published on:
16 Aug 2026 06:00 am
