8 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उत्पादन में बढ़ोतरी से सोयाबीन की पेराई बढ़ी, सोपा ने अनुमान बढ़ाकर 105 लाख टन किया

उत्पादन में बढ़ोतरी के कारण इस साल सोयाबीन की पेराई बढ़ने की संभावना है।
less than 1 minute read
Google source verification
उत्पादन में बढ़ोतरी से सोयाबीन की पेराई बढ़ी, सोपा ने अनुमान बढ़ाकर 105 लाख टन किया

उत्पादन में बढ़ोतरी से सोयाबीन की पेराई बढ़ी, सोपा ने अनुमान बढ़ाकर 105 लाख टन किया

उत्पादन में बढ़ोतरी के कारण इस साल सोयाबीन की पेराई बढ़ने की संभावना है। सोयाबीन प्रोसेसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया यानि सोपा ने पहले 120 लाख उत्पादन में से 100 लाख टन पेराई के लिए उपलब्ध होने का अनुमान लगाया गया था। अब इसे बढ़ाकर 105 लाख टन कर दिया है। यह पिछले साल 25 फीसदी अधिक है। 25 लाख टन कैरीओवर स्टॉक व आयात मिलाकर कुल उपलब्धता करीब 141 लाख टन रहने का अनुमान है। तेल कारोबारी अनिल चतर का कहना है कि सोयाबीन की खूब पेराई हो रही है, जो पिछली समान अवधि में हुई 49 लाख टन पेराई से करीब 46 फीसदी अधिक है। अप्रेल महीने में 10 लाख टन सोयाबीन की पेराई हुई है, जो पिछले साल के इसी महीने में हुई 7 लाख टन पेराई से 42.85 फीसदी अधिक है। अप्रेल में मार्च से भी ज्यादा पेराई हुई है।

यह भी पढ़ें : मक्का की पैदावार में बढ़ोतरी, कीमतें आई जमीन पर...अभी और गिरेंगे दाम

17 लाख टन तक पहुंच सकता है निर्यात

सोयाबीन का उत्पादन बढ़ने का असर इसकी खली के निर्यात पर भी पड़ता है। उत्पादन बढ़ने से पेराई ज्यादा होती है। इससे सोयाबीन खली का निर्यात भी अब पहले से ज्यादा होगा। पहले 14 लाख टन सोयाबीन खली का निर्यात होने का अनुमान लगाया गया था। सोपा के मुताबिक अब 17 लाख टन सोयाबीन खली का निर्यात हो सकता है। जो पहले के अनुमान से करीब 21 फीसदी अधिक है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग