10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डूडी और पायलट के बीच हुई बहस के बाद कांग्रेस ने इस आरोप में स्पर्धा को किया पार्टी से निष्कासित

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Nidhi Mishra

Nov 17, 2018

Spardha Choudhary expelled from Congress for 6 years

Spardha Choudhary expelled from Congress for 6 years

फुलेरा/ जयपुर। कांग्रेस ने शनिवार को महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष स्पर्धा चौधरी को पार्टी से निष्कासित कर दिया। चौधरी को अनुशासनहीनता के आरोप में छह साल के लिए निष्कासित किया गया है। स्पर्धा फुलेरा से टिकट मांग रही थी। आपको बता दें कि नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी स्पर्धा के लिए टिकट मांग रहे थे।

बताते चलें कि फुलेरा से आए लोगों ने बीते मंगलवार को कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी के घर के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। लोगों ने डूडी के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने स्पर्धा चौधरी को भगाओ, स्थानीय को लाओ के नारे लगाए।

लोगों का कहना है कि रामेश्वर डूडी स्पर्धा चौधरी को फुलेरा से टिकट देने की वकालत कर रहे हैं। लेकिन स्पर्धा चौधरी ना तो स्थानीय नेता है और ना ही उसका फुलेरा से कोई नाता है। अगर पार्टी चौधरी को टिकट देती है तो कांग्रेस की हार निश्चित है।

आपको बता दें कि सोमवार को सीईसी में प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट और नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी के बीच बहस हो गई थी। विवाद की जड़ फुलेरा विधानसभा सीट रही। पार्टी के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक इस सीट पर जाट दावेदार को लेकर दोनों में बीच विवाद हुआ। इस सीट पर पायलट वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. हरिसिंह के बेटे विद्याधर की पैरवी की। जबकि डूडी ने स्पर्धा चौधरी को टिकट दिए जाने की वकालत की। इसी को लेकर फुलेरा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता ने जयपुर में रामेश्वर डूडी के घर पर प्रदर्शन किया।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग