जनसुनवाई टाली
वी.सतीश के इस दौरे को देखते हुए दो दिनों तक मंत्रियों के दरबार की भी प्रदेश भाजपा मुख्यालय में छुट्टी कर दी गई है। बताया जा रहा है कि प्रदेश मुख्यालय में रायशुमारी होने के कारण जनसुनवाई को स्थगित किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार वी.सतीश हाल ही में भाजपा में शामिल हुए डॉ.किरोड़ीलाल मीणा ,कालीचरण सराफ सहित कई नेताओं से चर्चा करेंगे।