3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में आरक्षण को लेकर वसुंधरा सरकार ने कही ये बड़ी बात, राज्यपाल का भी मिला समर्थन

राजस्थान में आरक्षण को लेकर वसुंधरा सरकार ने की बड़ी घोषणा, राज्यपाल ने भी दी मंजूरी

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

rohit sharma

Apr 14, 2018

जयपुर

राज्य सरकार की तरफ से 14 अप्रैल को बिडला ऑडिटोरियम में डा. भीमराव अम्बेडकर की 127 वीं जयंती पर राज्य स्तरीय समारोह के आयोजन में राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह मुख्य अतिथि और मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने समारोह में अध्यक्षता की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री राजे ने लोगो का संबोधन किया और कहा कि आरक्षण खत्म नहीं किया जाएगा।

आपको बता दें कि हाल ही में 2 अप्रैल को हुए भारत बंद के दौरान हुए उपद्रव से आगामी चुनावों को लेकर सरकार गहरी चिंता में है। एसी एसटी एक्ट में बदलाव को लेकर हुए उपद्रव और भारत बंद से जातिवाद की राजनीति उभर कर आई है। ऐसे में सरकार ने आगामी चुनावों को ध्यान में लेकर आरक्षण के विषय में बोला कि प्रदेश में आरक्षण समाप्त नहीं होगा। मुख्यमंत्री राजे ने स्पष्ट कर दिया है कि प्रदेश में आरक्षण समाप्त नहीं किया जाएगा और ना ही इसमें कोई बदलाव किया जाएगा। इस अवसर राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह भी मौज़ूद रहे उन्होंने भी आरक्षण के लिए कहा कि आरक्षण रहेगा और इसको हटाया नहीं जाएगा।


अंबेडकर जयंती पर राज्यपाल और सीएम ने की शिरकत

राज्य सरकार की तरफ से 14 अप्रैल को बिडला ऑडिटोरियम में डा. भीमराव अम्बेडकर की 127 वीं जयंती पर राज्य स्तरीय समारोह के आयोजन में राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह मुख्य अतिथि और मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे समारोह ने अध्यक्षता की। भीमराव जयंती के इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. अरूण चतुर्वेदी, जयपुर नगर निगम के महापौर अशोक लाहोटी, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री अनिता भदेल सहित अन्य अतिथि भी शामिल रहे।


विभिन्न निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण और शिलान्यास

इस समारोह में राज्यपाल कल्याण सिंह द्वारा बी.आर. अम्बेडकर फाउण्डेशन, मुण्डला में बालक व बालिका छात्रावास का शिलान्यास किया गया। सीएम वसुन्धरा राजे द्वारा बी.आर. अम्बेडकर फाउण्डेशन, मूण्डला में डिजिटल लाईब्रेरी और अम्बेडकर वेलफेयर सोसायटी, जयपुर में नवर्निमित सभा भवन का लोर्कापण भी किया गया। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे इस समारोह में अम्बेडकर सामाजिक सेवा, अम्बेडकर महिला कल्याण, अम्बेडकर न्याय सहित 8 लोगाें को अम्बेडकर शिक्षा पुरस्कार वितरित किये । इसके साथ ही वृृद्वावस्था से विधवा पेंशन में रूपान्तरित 2 महिलाओं को पीपीओे प्रमाण पत्र, 11 लोगों को ऋण माफी पत्र और 5 लोगों को स्वरोजगार के लिये ऋण पत्र वितरित किए।

Story Loader