4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टंकी से उतरी छात्राएं, आज मुख्यमंत्री से मिलेंगे सांसद किरोड़ीलाल

सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने कहा मांगे नहीं मानी तो जगतपुरा स्टेशन पर रोकेंगे ट्रेक, कहा 25—30 हजार विद्यार्थियों के साथ देंगे धरना , रेलवे ट्रेक रोकने की दी धमकी
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

MOHIT SHARMA

Dec 23, 2019

student protest for Lecturer recruitment exam

टंकी से उतरी छात्राएं, आज मुख्यमंत्री से मिलेंगे सांसद किरोड़ीलाल

जयपुर। व्याख्याता भर्ती परीक्षा की तिथि बढ़ाने को लेकर टंकी पर चढ़ी छात्राएं देर रात टंकी से उतर गई। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने टवीट कर छात्राओं से टंकी से नीचे उतरने की अपील की। इसके बाद सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने छात्राओं से समझायश कर उन्हें नीचे उतारा। अब आज किरोड़ीलाल मीणा विद्यार्थियों के एक प्रतिनिधि मंडल के साथ आज मुख्यमंत्री से मिलेंगे।

धरना स्थल पर सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि आज वे परीक्षा तिथि को आगे बढ़ाने के मामले में मुख्यमंत्री से मिलेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने विद्यार्थियों की मांगे नहीं मानी तो वे करीब 25 से 30 हजार विद्यार्थियों के साथ मंगलवार को जगतपुरा स्टेशन पर ट्रेन रोकेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार को एक दिन का समय दिया है। फिर भी बात नहीं बनी तो आगे की कार्रवाई करेंगे।

गौरतलब है कि आज किरोड़ी लाल मीणा को मुख्यमंत्री ने वार्ता के लिए बुलाया है। शिक्षा राज्यमंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने भी आज उदयपुर संभाग मे होने वाले आओ चलें विद्यालय की ओर कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है। आज उनकी वार्ता विद्यार्थियों औश्र मुख्यमंत्री से हो सकती है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग