8 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विद्यार्थियों को दी साइबर सुरक्षा व यातायात नियमों की जानकारी

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 08, 2026

Rajasthan

दौसा जिले के तीन स्कूलों में पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान,दौसा। पुलिस मुख्यालय जयपुर के निर्देश पर शुक्रवार को जिला दौसा के विभिन्न राजकीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, यातायात नियमों और महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दौलतपुरा (थाना झांपदा), बिलोना कला (थाना मंडावरी) और रामपुरा (थाना सैंथल) में कार्यक्रम आयोजित हुए।

पुलिस टीमों ने विद्यार्थियों को साइबर ठगी से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, यातायात नियमों के पालन तथा महिला एवं बाल अपराधों की रोकथाम संबंधी जानकारी दी। साथ ही महिला हेल्पलाइन 1091, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर हेल्पलाइन 1930 की उपयोगिता बताई गई।

इस दौरान छात्र-छात्राओं को राज कॉप सिटीजन एप डाउनलोड कर पुलिस की ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठाने के लिए भी प्रेरित किया गया। पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों से जागरूक नागरिक बनकर साइबर अपराधों से सतर्क रहने और यातायात नियमों का पालन करने का आह्वान किया।