13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अचानक पहुंचे मंत्री, पहले तो कर्मचारियों ने पहचाना नहीं, पता चलने पर मची खलबली

पहले तो कर्मचारियों ने उन्हें पहचाना ही नहीं, बाद में पता चलने पर वहां खलबली मच गई। मौके पर अधिकारी-कर्मचारी भी नदारद मिले।
less than 1 minute read
Google source verification
sukhram bishnoi

जयपुर। वन राज्य मंत्री सुखराम विश्नोई गुरुवार को पदभार ग्रहण करने के बाद अचानक झालाना स्थित अरण्य भवन में पहुंचे।

सरकार का पहला अध्यादेश माननीयों के पक्ष में, पूर्व मंत्री जाट की कुर्सी बचाने को लाया गया अध्यादेश

पहले तो कर्मचारियों ने उन्हें पहचाना ही नहीं, बाद में पता चलने पर वहां खलबली मच गई। मौके पर अधिकारी-कर्मचारी भी नदारद मिले। सुबह करीब 9.45 बजे विश्नोई वहां पहुंचे और पहली मंजिल पर स्थित प्रधान मुख्य वन संरक्षक सीएस रत्नासामी के कार्यालय में आकर बैठ गए।

किसान को चाहिए कर्ज, सहकारी बैंकों ने रबी ऋण वितरण रोका, अन्नदाता हो रहे परेशान

पहले तो किसी को पता नहीं चला, लेकिन बाद में पता चलने पर नदारद अधिकारी भी वहां पहुंच गए। रत्नासामी भी नाहगढ़ जैविक उद्यान गए हुए थे। सभी तुरंत आ गए। वे अधिकारियों से मिले, फिर चले गए।

गत सरकार के गलत कामों की होगी जांच-परसादी

इसके बाद दोपहर दो बजे वापस आए और अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें विभाग की कार्यप्रणाली समझी और कई विषयों पर विचार विमर्श किया।