9 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पति गोविंदा से विवाद के बीच सुनीता आहूजा पहुंची जयपुर, ‘काले हनुमान’ मंदिर पर धोक लगाकर क्या मांगी मन्नत?

Sunita Ahuja Jaipur Visit : गोविंदा से रिश्ते को लेकर चर्चा के बीच सुनीता आहूजा जयपुर के काले हनुमानजी मंदिर पहुंचीं। वह वहां आरती में भी शामिल हुई और हाथ पर काला धागा भी बंधवाया।
2 min read
Google source verification
sunita ahuja in jaipur

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा पहुंचीं जयपुर के काले हनुमानजी के मंदिर में (Photo-Patrika)

जयपुर। पति गोविंदा के साथ रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच सुनीता आहूजा इन दिनों धार्मिक यात्रा पर हैं। मंगलवार सुबह वह जयपुर के प्रसिद्ध श्री काले हनुमानजी मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने भगवान के दर्शन किए और आरती में भी शामिल हुईं। साथ ही सुनीता ने पंडितजी से अपनी नजर उतरवाई और काला धागा भी बंधवाया। मंदिर में उन्होंने काफी देर तक पूजा-अर्चना की।

गोविंदा से रिश्ते को लेकर सुर्खियों में रही हैं सुनीता

सुनीता आहूजा और गोविंदा के रिश्ते को लेकर पिछले कुछ समय से कई तरह की खबरें सामने आती रही हैं। दोनों के बीच अनबन और तलाक की अर्जी से जुड़ी चर्चाओं ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं। हालांकि, हाल ही में यह जानकारी सामने आई कि सुनीता ने गोविंदा से तलाक की अर्जी वापस ले ली है।

अब मंदिरों में लगा रही हैं हाजिरी

इन चर्चाओं के बीच सुनीता पिछले कुछ दिनों से लगातार मंदिरों के दर्शन कर रही हैं। वह परिवार की सुख-शांति और खुशहाली के लिए पूजा-अर्चना कर रही हैं। जयपुर में मंगलवार सुबह उन्होंने काले हनुमानजी मंदिर में दर्शन किए। यहां वह मंदिर परिसर में काफी देर तक रहीं और धार्मिक अनुष्ठान में शामिल हुईं।

खाटूश्यामजी के बाद काले हनुमानजी पहुंचीं

सुनीता पिछले दो दिनों से जयपुर में हैं। काले हनुमानजी मंदिर जाने से एक दिन पहले सोमवार को उन्होंने खाटूश्यामजी मंदिर में दर्शन किए थे। इससे पहले वह इंदौर में भी मंदिरों के दर्शन कर चुकी हैं। इस तरह पिछले कुछ दिनों से उनकी धार्मिक यात्रा लगातार जारी है। मंदिरों में दर्शन के दौरान वह परिवार की सुख-शांति और खुशहाली के लिए मन्नत मांगी।

सुनीता के साथ राजस्थान में उनका काम देखने वाले मैनेजर सौरभ प्रजापत भी मौजूद रहे। बता दें कि सुनीता आहूजा पहले गोविंदा के साथ भी खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए आती रही हैं। दोनों की साथ में मंदिर यात्रा की तस्वीरें और खबरें पहले भी सामने आती रही हैं।

क्यों प्रसिद्ध है काले हनुमानजी का मंदिर?

जयपुर का काले हनुमानजी मंदिर अपनी अनोखी काले पत्थर की प्रतिमा और धार्मिक मान्यताओं के लिए जाना जाता है। आमतौर पर हनुमानजी की प्रतिमाएं सिंदूरी या लाल रंग की दिखाई देती हैं, लेकिन यहां हनुमानजी की प्रतिमा काले पत्थर की है। धार्मिक मान्यता है कि यहां दर्शन और पूजा करने से शनि दोष, नकारात्मक ऊर्जा और बुरी नजर से राहत मिलती है। इसी वजह से लोग यहां काला धागा भी बंधवाते हैं। मंदिर जयपुर के ऐतिहासिक चांदी की टकसाल इलाके में, हवा महल के पास स्थित है और इसे करीब 1000 साल पुराना बताया जाता है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग