19 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिक्षक भर्ती घोटाला: ओएमआर शीट में 0, एसएससी सूची में 50 अंक

एसएससी शिक्षक नियुक्ति घोटाले में गाजियाबाद से हाथ लगी हार्ड ***** कई राज खोल रही है। सीबीआइ ने कलकत्ता उच्च न्यायालय को बताया है कि ऐसे कई अभ्यर्थी मिले हैं जिनकी ओएमआर शीट में प्राप्तांक शून्य, एक या दो हैं जबकि एसएससी की ओर से जारी सूची में इन्हीं अभ्यर्थियों को 40 से 50 नंबर मिले हैं। सीबीआइ के इस दावे के बाद न्यायाधीश अभिजीत गंागुली ने मंगलवार को कड़ी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि यह भूतों का काम नहीं है। न्यायाधीश ने एसएससी को आदेश दिया कि वह मंगलवार को ही ग्रुप डी के 100 अभ्यर्थियों की ओएमआर शीट अपनी वेबसाइट पर सार्वजनिक करे।
less than 1 minute read
Google source verification
rajasthan high court: नारी निकेतनों के खाली पदों को भरने के लिए तत्काल कदम उठाने के निर्देश

एसएससी ने समय की मांग की
एसएससी ने अदालत की कड़ी टिप्पणी के बाद समय की मांग की। एसएससी ने अदालत से कहा कि सभी पक्षों के साथ बैठक के बाद ही ओएमआर शीट सार्वजनिक की जाएगी। बैठक में सीबीआइ की ओर से उपलब्ध कराए गए सबूतों को जांचा जाएगा। आयोग के अधिकारी, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड और याचिकाकर्ता के वकील 14 दिसंबर तक बैठक कर सीबीआइ की ओर से दिए गए सबूतों की जांच करेंगे। कितने लोगों को फर्जी नियुक्ति पत्र दिए गए हैं इसकी भी जांच की जाएगी। इसके बाद न्यायाधीश गांगुली ने 21 दिसंबर तक आयोग को रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है

183 अयोग्य शिक्षकों की सूची प्रकाशित
इससे पहले कलकत्ता हाइकोर्ट के आदेश पर कक्षा नौवी-दसवीं कक्षाओं के लिए अवैध रूप से नियुक्त किये गये 183 शिक्षकों की सूची आयोग अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित कर चुका है। शिक्षक नियुक्ति में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार की कलकत्ता हाइकोर्ट के आदेश पर सीबीआइ और ईडी मामले की जांच कर रही है। राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी समेत एसएससी और विभिन्न शिक्षा बोर्ड के कई पदाधिकारी जेल में हैं।