
जयपुर।
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के समर्थकों की सक्रियता अब तक सोशल मीडिया से आगे निकलकर धरातल पर भी नज़र आने लग गई है। इसका अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि टीम वसुंधरा के बाकायदा दफ्तर तक शुरू हो गए हैं। राजधानी जयपुर में भी एक ऐसा ही टीम वसुंधरा दफ्तर शुरू हो गया है जो चर्चा का विषय बना हुआ है।
शहर के सांगानेर क्षेत्र में सोमवार को टीम वसुंधरा राजे का दफ्तर शुरू हुआ। हालांकि इसका उद्घाटन सादगी से किया गया और ज़्यादा विवाद ना हो लिहाज़ा भाजपा के किसी नेता, पदाधिकारी या जनप्रतिनिधि ने इसमें शिरकत नहीं की। इस दौरान सिर्फ कुछ चुनिंदा लोग ही मौजूद रहे जो खुद को वसुंधरा समर्थक बता रहे थे।
वसुंधरा राजे के नाम से शुरू हुए इस दफ्तर की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल होती रहीं। बताया गया है कि टीम वसुंधरा राजे के नाम से दफ्तर शुरू करने का मकसद पूर्ववर्ती वसुंधरा राजे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच तक पहुंचना है। साथ ही वर्ष 2023 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव में वसुंधरा राजे के नेतृत्व में सरकार बनाना है।
नहीं थम रहा विवाद, टीम वसुंधरा के हौंसले बुलंद!
प्रदेश भाजपा के समानांतर टीम वसुंधरा राजे की सक्रियता को लेकर विवाद पिछले कई दिनों से चल रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया सहित कई नेता वसुंधरा टीम को लेकर आपत्ति दर्ज करवा चुके हैं। बावजूद इसके टीम वसुंधरा पर इसका कोई असर नहीं हो रहा है। नौबत अब यहां तक पहुँच गई है कि अब तक सोशल मीडिया में सक्रीय रही टीम वसुंधरा बाकायदा दफ्तर शुरू करके काम करना शुरू हो गई है।
फोटो में मोदी और विजय राजे सिंधिया भी
टीम वसुंधरा राजे की ओर से काम में लिए जा रहे पोस्टर्स-बैनर्स भी चर्चा में हैं। इन सामग्रियों में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, पूर्व राजमाता विजयाराजे सिंधिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फोटो शामिल किये गए हैं। जबकि भाजपा के झंडे या अन्य किसी तरह की पार्टी संबंधी तस्वीर नदारद है।
टीम वसुंधरा- ये हैं पदाधिकारी
टीम वसुंधरा राजे के राज्य संयोजक गौरव जी नगर, राज्य कार्यालय प्रमुख अशोक, प्रदेश अध्यक्ष एससी मोर्चा संदीप वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा अनिल चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय पटसारिया, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा विंग नवनीत, प्रदेश महामंत्री एससी मोर्चा रोहित महावर, डीवाईएसपी सुरेश मीणा, निशांत गुप्ता, सुभाष बजिया, जयपुर के अध्यक्ष सवाई सिंह, विकास कुमार, रामवीर फौजदार, प्रदेश प्रवक्ता कीर्ति रजवट और प्रदेश प्रवक्ता परमिला जैन, ओबीसी प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष प्रभजोत सोनी को बनाया गया है।
Published on:
31 Aug 2021 01:34 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
