5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिकार करते दिखेंगे तेजस, तारा और ​त्रिपुर

नाहरगढ़ में कल से शुरू होगी प्रदेश की पहली लॉयन सफारी  
2 min read
Google source verification
jaipur

शिकार करते दिखेंगे तेजस, तारा और ​त्रिपुर

जयपुर. राज्य की पहली लॉयन सफारी शुरू होने का इन्तजार बुधवार को खत्म हो जाएगा। इसके गेट बुधवार से आमजन के खुल जाएंगे। नाहरगढ़ जैविक उद्यान में सोमवार को 64 वें वन्यप्राणी सप्ताह के उद्घाटन समारोह में प्रधान मुख्य वन सरंक्षक (हॉफ) सीएस रत्नासामी ने इसकी घोषणा की। रत्नासामी ने अधिकारियों के साथ सफारी की तैयारियां और तीनों लॉयन की गतिविधियां देखीं। लगभग 4 करोड़ रुपए लागत से निर्मित और 36 हैक्टेयर में फैली इस सफारी में फिलहाल तारा, तेजस और त्रिपुर नामक शेर नजर आएंगे। बाद में गिर अभयारण्य से शेर लाए जाएंगे। यहां 3 किमी लम्बी और साढ़े पांच मीटर ऊंची फैंसिंग के साथ 3 वाटर बॉडी, पानी के टैंक, चौकी, रात में लॉयन को रखने के लिए नाइट शैल्टर, वेटेनरी कम्पाउंड जैसी सुविधाएं भी विकसित की गई हैं। गौरतलब हैं कि वर्ष 2016 में नाहरगढ जैविक उधान के उदघाटन के दौरान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने उक्त सफारी को शुरू करने की घोषणा की थीं।

पार्क में भ्रमण कराया
डीएफओ सुदर्शन शर्मा ने बताया कि सोमवार को जैविक उद्यान में रत्नासामी ने बच्चों के साथ गुब्बारे उड़ाकर सप्ताह का आगाज कराया। वहीं रत्नासामी ने बच्चों को संबोधित करते हुए पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षक का संदेश दिया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों के लिए वॉक फोर कंजरवेशन भी हुई। जिसमें बच्चों को जूलोजिकल पार्क में भ्रमण कराया गया; जहां उन्होंने वन्यजीवो के रहन सहन, व्यवहार, सरंक्षण, शिकार सहित कई जानकारी दी गई; इसके बाद वन्यजीवों पर आधारित प्रतियोगिताएं भी हुई; जिसमें निबंध, प्रश्नोत्तरी, व्याखान आदि हुए। इसमें बच्चों ने बढचढ कर हिस्सा लिया।

4 मिनी बसें शुरू होंगी सफारी
सुबह 9 से शाम 4 बजे तक बसें चलेंगी , 200 रुपए प्रति पर्यटक टिकट होगा, जिसमें 1 घंटे तक उठाया जा सकेगा सफारी का लुत्फ। यहां पांच मीटर ऊंची फैंसिंग के साथ 3 वाटर बॉडी, पानी के टैंक, चौकी, रात में लॉयन को रखने के लिए नाइट शैल्टर, वेटेनरी कम्पाउंड आदि बनाए गए।