Rajasthan Cricket Association: राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) की एडहॉक कमेटी का कार्यकाल आज (27 मार्च) को समाप्त हो रहा है। चार बार कार्यकाल बढ़ाने के बावजूद अब तक चुनाव नहीं हो सके, जिससे क्रिकेट प्रशासन में अस्थिरता बनी हुई है। अब माना जा रहा है कि सरकार एक बार फिर एडहॉक कमेटी का कार्यकाल बढ़ा सकती है, लेकिन इस बार बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।