जयपुर। पिंकसिटी की लाइफलाइन बीसलपुर डेम को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। पिछले एक महीने से लबालब होकर छलक रहे डेम में का खुला एक गेट अब किसी भी क्षण बंद हो सकता है। डेम के कुल छह गेट इस बार सीजन में खोले गए वहीं पानी की आवक धीमी पड़ने पर 5 गेट बंद हुए और केवल एक गेट को खुला रखा गया। नहरों से डेम में हो रही पानी की आवक अब कम हो चली है और डेम के खुले गेट को बंद करने की तैयारी जल संसाधन विभाग ने शुरू कर दी है।