जयपुर। इस साल मानसून के दौरान हुई बंपर बारिश ने अक्टूबर से प्रदेश में सर्दी के मौसम के आगमन का अहसास कराया। लेकिन मानसून की विदाई के साथ ही दिन के तापमान में आए उछाल ने सर्दी की दस्तक पर आंशिक रूप से ब्रेक लगा दिए हैं। हालांकि सुबह शाम में गुलाबी ठंडक लोगों को महसूस हो रही है लेकिन अक्टूबर- नवंबर में कड़ाके की सर्दी पड़ने की संभावना फिलहाल नजर नहीं आ रही है।