शहर की ये लोकेशन भा रहीं निर्माताओं को
पर्यटन विभाग के अफसरों का कहना है कि जवाहर सर्कल पर पत्रिका गेट लोकेशन फिल्म निर्माताओं को खूब भा रही हैं। यहां आने वाले दिनों में तीन से चार फिल्मों की शूटिंग होने वाली है और यह सिलसिला साल भर चलेगा। इसके साथ ही शहर के बाजार, स्टेच्यू सर्कल, बिरला मंदिर समेत अन्य लोकेशनों का फिल्म निर्माता शूटिंग के लिए चयन कर रहे हैं। जयपुर शहर में शूटिंग के लिएआगामी मार्च तक फिल्मी दुनिया के बडे सितारों की आवाजाही रहेगी। ऐसे में विश्व स्तर पर जयपुर शहर की ब्रान्डिग होगी।