
जयपुर. शारदीय नवरात्र में शहर में कई जगहों पर रामलीला का मंचन हो रहा है। इसी कड़ी में शहर के जवाहर नगर रामलीला समिति के तत्वावधान में सेक्टर पांच के शिव मंदिर हो रही रामलीला में बुधवार रात लक्ष्मण-परशुराम संवाद, धनुष भंजन सीता स्वयंवर की लीला का मंचन किया गया। मथुरा की ब्रजचंद्र रामलीला मंडली के कलाकारों ने धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर एवं लक्ष्मण परशुराम संवाद की लीला का मंचन किया। लक्ष्मण-परशुराम संवाद व राम-सीता विवाह उत्सव को देखकर दर्शक भाव-विभोर हो गए। व्यास गद्दी से पंडित पवन कुमार व्यास ने रामचरित मानस की चौपाई एवं भजनों का गायन कर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। रामलीला आयोजन समिति के संयोजक गोपाल कृष्ण बजाज ने बताया कि आज गुरुवार शाम 7 बजे रामलीला में मंथरा कैकयी संवाद एवं राम वन गमन की लीलाएं साकार होगी।
श्रीराम मंदिर प्रन्यास, श्री सनातन धर्म सभा, जयपुर की ओर से आदर्श नगर स्थित श्रीराम मंदिर में हो रही राम लीला में सुरभि कला केंद्र के कलाकार 'सुनहुं राम जेहिं सिव धनु तोरा सहस्त्रबाहु सम सो रिपु मोरा... चौपाइयों के साथ रामलीला साकार कर रहे हैं।
Published on:
19 Oct 2023 03:23 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
