29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चंवलेश्वर के दर्शन कर जयपुर लौट रहे परिवार की कार बीस फीट गहरी खाई में गिरी

जहाजपुर के नागदी बांध के मोड पर हादसा, जयपुर जा रहा था परिवार, चार जने घायल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Pushpendra Singh Shekhawat

•

Updated: 2 Jan 2018, 10:06 PM IST

jaipur

जहाजपुर. (भीलवाड़ा)। जिले के काछोला के निकट जैन तीर्थस्थल चंवलेश्वर के दर्शन कर जयपुर लौट रहे परिवार की कार सोमवार शाम को जहाजपुर के निकट नागदी बांध के मोड पर पलट गई। कार बीस फीट गहरी खाई में गिर गई। इससे कार सवार महिला की मौत हो गई जबकि चार जने घायल हो गए, जिन्हें जहाजपुर अस्पताल ले जाया गया।

यह भी पढें : जाने ऐसा क्या हुआ कि बोतल—लोटा लेकर निगम मुख्यालय के बाहर ही बैठ गए लोग

थानाप्रभारी पन्नालाल जांगिड़ ने बताया कि जयपुर में गोपालपुरा बाइपास के थाना महेशनगर निवासी पंकज जैन परिवार समेत काछोला के निकट भगवान चंवेलश्वर के दर्शन करने गए थे। शाम को कार से जयपुर लौट रहे थे। जहाजपुर के निकट मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर पलट कर खाई में गिर गई। घायलों की चीख सुनकर आसपास के लोग मदद को दौड़े। सूचना पर 108 एम्बुलेंस भी पहुंच गई। ग्रामीणों ने कार में फंसे लोगों को जहाजपुर अस्पताल पहुंचाया। कार सवार पंकज की पत्नी अंकिता जैन (35) ने मौके पर दम तोड़ दिया। पुत्री आस्था जैन (12), पीयू उर्फ प्रिया (8), भतीजा अंकित जैन (17) व चालक प्रकाश अहीर घायल हो गए। सबका जहाजपुर स्थित सामुदायिक भवन में इलाज चल रहा है। घायल सभी खतरे से बाहर है। पंकज को मामूली चोट आई।

यह भी पढें : राजधानी में सीजन की अब तक की सबसे सर्द रात

कार में अटका बछड़ा, घिसटने से दम तोड़ा

प्रताप नगर में घरौंदा योजना के पास चालक ने मंगलवार को बेकाबू कार चलाकर गाय के बछड़े को चपेट में ले लिया। बछड़ा कार के पिछले हिस्से में फंस गया और करीब आधा किलोमीटर तक घिसटता रहा। लोगों ने पीछा कर रुकवाने का प्रयास किया तो कार असंतुलित होकर पलट गई। बछड़ा कार के पिछले हिस्से में फंस गया था। मौका देखकर चालक कार छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने बताया कि कार और बछड़े के मालिक में समझौता होने से कार्रवाई नहीं की गई।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग