24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RU कर्मचारी संघ के चुनावों में खर्च सीमा तय, पांच हजार से ज्यादा खर्च तो अवैध होगा चुनाव

राजस्थान विश्वविद्यालय में कर्मचारी संघ के चुनाव 13 दिसम्बर को होंगे, प्रचार के लिए पोस्टर बैनर पर रोक, तो सोशल मीडिया पर हो रहा प्रचार।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh

Dec 09, 2017

Prevention of poster banner for promotion, promotion on social media  The elections to the Employees Union of Rajasthan University will be held on December 13

जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय में कर्मचारी संघ के चुनाव 13 दिसम्बर को होंगे। चुनावों में प्रत्याशियों पर पम्पलेट, मुद्रण, प्रिंटिंग सामग्री से प्रचार करने पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने रोक लगा दी है। साथ ही बैनर व पोस्टर लगा कर भी प्रत्याशी अपने चुनावों को प्रचार नहीं कर सकेंगे। चुनावों को लेकर प्रशासन ने गाइड लाइन तैयार की है जिसके तहत कोई भी प्रत्याशी चुनावों में पांच हजार रुपए से ज्यादा की राशि प्रचार प्रसार में खर्च नहीं कर सकेगा। चुनाव अधिकारी डॉ.विजयवीर सिंह ने स्पष्ट कर दिया है चुनावों के दौरान अगर खर्च पांच हजार रुपए से ज्यादा होगा तो प्रत्याशी को अयोग्य घोषित कर चुनाव को अवैध घोषित कर दिया जाएगा।

सोशल मीडिया पर जोर -

चुनावों में पेपर पम्पलेट पर प्रचार प्रसार पर रोक लगने के बाद अब प्रत्याशियों ने सोशल मीडिया को प्रचार का साधन बनाया है। जिसके तहत प्रत्याशी व्हाटसअप और फेसबुक के जरिए प्रचार प्रसार कर अपने लिए वोट मांग रहे है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर ही डीपीसी के मुद्दें,कर्मचारियों की नई भर्ती सहित अन्य कई समस्याओं का समाधान करने की बात कह कर वोटर्स को लुभाने में लगे हुए है। कर्मचारी व्हाटसअप पर ग्रुप बनाकर प्रचार प्रसार कर रहे है। साथ ही इन ग्रुप पर कर्मचारी एक दूसरे की बातों और लुभाने के तरीकों का विरोध भी कर रहे है। इसके साथ ही चुनाव प्रचार के साथ व्हाट्सअप कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर बहस भी हो रही है। साथ ही फेसबुक, ट्वीटर,इंस्टाग्राम भी पर भी प्रत्याशी व उनके समर्थक प्रचार कर रहे हैं।

नामांकन वापसी के लिए चला मान मनुहार का दौर -

कल नामांकन वापसी का दौर था। एेसे में प्रत्याशियों ने एक दूसरे को मनाने के लिए मान मनुहार का दौर चलाया। लेकिन अधिकतर प्रत्याशी अड़े रहे। चुनाव अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री और संयुक्त मंत्री के पदों के लिए होंगे। राजस्थान विश्वविद्यालय के अशैक्षणिक कर्मचारी संघ में अध्यक्ष पद के लिए गोविंद सिंह, यशपाल सिंह,बीएस राठौड़ और संजय शर्मा मैदान में है। वहीं सहायक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष पद के लिए मांगू सिंह और जयप्रकाश शर्मा ने आमने सामने है। तो अभियंता कार्यालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष पद के लिए माधोलाल और रामसहाय मीणा ने अध्यक्ष नामांकन भरा है।