29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bisalpur Dam: चित्तौड़गढ़-भीलवाड़ा में हुई भारी बारिश के बीच बीसलपुर बांध से आई अच्छी खबर, 36 घंटे में आया इतना पानी

Bisalpur Dam Water Level: चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा में हुई मूसलाधार बारिश ने राजधानी वासियों को खुशियों की सौगात दी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 4 Jul 2025, 7:08 AM IST

bisalpur dam

बीसलपुर बांध। फोटो: पत्रिका

Bisalpur Dam Water Level: जयपुर। चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा में हुई मूसलाधार बारिश ने राजधानी वासियों को खुशियों की सौगात दी है। चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा में हुई भारी बारिश के बाद बहने लगी त्रिवेणी नदी का पानी गुरुवार सुबह 5 बजे बीसलपुर बांध में पहुंच गया, जिससे बांध का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है।

जल संसाधन विभाग के अनुसार शुक्रवार सुबह 6 बजे तक बीसलपुर बांध का गेज 313.49 आरएल मीटर पहुंच गया है। इससे पहले गुरुवार रात 11 बजे तक 24 घंटे में बीसलपुर बांध में करीब ढाई फीट (74 सेंटीमीटर) अतिरिक्त पानी की आवक हुई थी।

वहीं, त्रिवेणी नदी 4 मीटर के स्तर पर बह रही है और बांध में प्रति मिनट एक सेंटीमीटर पानी की आवक हो रही है। बांध में अब कुल भराव क्षमता 315.50 आरएल मीटर का 63.18 प्रतिशत पानी उपलब्ध है।

राणाप्रताप सागर बांध के दोनों गेट बंद

इधर, राणाप्रताप सागर बांध में गुरुवार दोपहर को पानी की आवक कम होने के बाद दोनों गेट बंद कर दिए गए। पहला गेट 11 बजे और दूसरा गेट 12 बजे बंद किया गया। गुरुवार सुबह बांध में 43 हजार 593 क़्यूसेक पानी की आवक थी। शाम 6 बजे आवक थम गई। बांध का जलस्तर पूर्ण भराव क्षमता 1157.50 फीट के मुकाबले 1155.13 फीट दर्ज किया गया।