
भूत, पिशाच, प्रेत, आत्मा, उपरी हवाएं और अन्य छुपी बुरी शक्तियों से छुटकारा चाहने वाले लोगों की मुक्ति के यहां पर मेल लगता है। मेले में धार्मिक अनुष्ठान, पूजा पाठ और यज्ञ की पवित्र आहूतियों के बीच पीड़ित लोग जादुई पानी में स्नान करते हैं और फिर खुद को इस बोझ से मुक्त भी पाते हैं। यह जगह है राजस्थान के अजमेर में स्थित पवित्र पुष्कर में। बुरी आत्मओं से मुक्ति के लिए हर साल भरने वाला यह विशेष मेला इस बार मंगलवार को भरा गया और देश दुनिया से हजारों की संख्या में लोग यहां पहुंचे, अनुष्ठान किए, घंटो पूजा—पाठ किए।