Hindi News / Rajasthan / Jaipur / JDA Plots: जेडीए की सस्ती आवासीय योजनाओं के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब तक 66,000 आवेदन
JDA Plots: जेडीए की सस्ती आवासीय योजनाओं के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब तक 66,000 आवेदन
JDA Housing Update: 765 भूखण्डों के लिए मिले 65,988 आवेदन, अब भी कर सकते हैं आवेदन, जेडीए की तीन हाउसिंग स्कीम में बढ़ी दिलचस्पी, अंतिम तारीख बढ़ाकर दी राहत।
JDA lottery 2025: जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) ने आमजन को राहत देते हुए अपनी तीन प्रमुख सस्ती आवासीय योजनाओं — गंगा विहार, यमुना विहार और सरस्वती विहार — के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 12 जून से बढ़ाकर अब 16 जून 2025 कर दी है। इन योजनाओं में सस्ते भूखण्ड पाने की चाह रखने वालों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है।
जेडीए की इन तीनों योजनाओं में कुल 765 भूखण्ड आवंटन के लिए उपलब्ध हैं, जबकि अब तक 65,988 आवेदन जमा हो चुके हैं। आवेदकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। भूखण्डों का आवंटन लॉटरी प्रणाली से होगा, जिसकी प्रक्रिया 2 जुलाई 2025 को सम्पन्न की जाएगी।