16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jaipur Bank Robbery: कैशियर को गोली मारने के बाद भागा लुटेरा, बाल खीचें, घसीटा, पीटा…भीड़ ने मौके पर ही कर दिया इंसाफ

Jaipur Bank Robbery: मैनेजर नरेन्द्र सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है।

2 min read
Google source verification
bank_robbery_photo_2024-02-23_11-37-55.jpg

bank robbery

Jaipur Bank Robbery: झोटवाड़ा में स्थित पीएनबी बैंक के कैशियर को गोली मारने के बाद फरार हुए लुटेरे को भी गोली लगने की सूचना है। डीसीपी अमित बुडानिया ने सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों के जरिए अपील कि है कि किसी भी तरह की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि पुलिस उसे अरेस्ट कर सके। इस बीच जिस बैंक मैनेजर को गोली लगी है, उस मैनेजर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मैनेजर नरेन्द्र सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। सवेरे हुई इस घटना के बाद डीसीपी अमित बुडानिया की टीम को दोपहर तक सफलता मिल गई। पुलिस ने दोनो लुटेरों भरत मीणा और मनोज मीणा को अरेस्ट कर लिया है। उधर मैनेजर के तीन गोली लगी हैं, उनका नजदीक ही निजी अस्पताल में इलाज जारी है।

बैंक मैनेजर को गोली मारने के बाद भागा था लुटेरा, लोगों ने बाल पकड़कर पीटा, घसीटा.....
प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि झोटवाड़ा में जोशी मार्ग के नजदीक स्थित पीएनबी बैंक की ब्रांच में यह वारदात हुई है। आज सवेरे करीब साढ़े नौ बजे के आसपास बैंक में कामकाज शुरू हो गया था। कैशियर नरेन्द्र कुमार अपनी सीट पर था और बैंक से संबधित काम में जुटे हुए थे। इसी दौरान दो युवक अंदर आए और कुछ देर बैठ गए। उसके बाद उन्होनें पैंट की जेब से गन निकाली और हवा में लहराना शुरू कर दिया। वहां मौजूद स्टाफ सन्न रह गया। उनमें से एक लुटेरे ने कैशियर को गन प्वाइंट पर लिया और कहा कि तिजोरी में रखा कैश निकाल कर दो। वह कैशियर से चाबी मांगने लगा। लेकिन नरेन्द्र ने विरोध किया और चाबी देने से इंकार कर दिया।

दोनो में धक्का मुक्की हुई तो इस दौरान लुटेरे ने कैशियर को गोली मार दी। नरेन्द्र वहीं खून से लथपथ हो गया और नीचे गिर गया। कोई कुछ समझ पाता इससे पहले दोनो लुटेरे बैंक से बाहर निकलकर भागने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान बैंक स्टाफ ने बाहर निकलकर शोर मचाया। शोर मचाने से आसपास मौजूद लोग वहां आ पहुंचे और बैंक स्टाफ के साथ मिलकर एक लुटेरे को काबू कर लिया गया। बाद में पुलिस को बुलाकर उसे पुलिस को सौंप दिया गया। दूसरा लुटेरा फरार होने में कामयाब हो गया। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस सर्च शुरू कर दिया गया है। पूरे शहर में ए श्रेणी की नाकाबंदी की जा रही है। नरेन्द्र की हालत स्थिर बनी हुई है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग