
Bullet Bike
जयपुर. CM Ashok Gehlot सीएम की कार के आगे गलत दिशा से एक युवक आ गया तो अचानक कार चालक ने ब्रेक लगाए। अचानक हुए इस हादसे के बाद हंगामा मच गया, लेकिन गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया। हांलाकि बाद में युवक के खिलाफ पुलिस ने ही जवाहर सर्किल थाने में मामला दर्ज कराया गया है और उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया। लेकिन अचानक हुए इस घटनाक्रम से पुलिस स्टाफ के हाथ पैर फूल गए। गनीमत यह रही कि सीएम और उनके काफिले में शामिल सभी लोग सुरक्षित निकल गए।
कारगेट के आगे बुलेट ले आया टीचर
पूरे मामले में जवाहर सर्किल थाने के सिपाही राधेश्याम ने मुकदमा दर्ज कराया है। दरअसल शुक्रवार को जेएलएन मार्ग पर होते हुए सीएम का काफिला गुजर रहा था, इसी दौरान अमित भारद्वाज कट के नजदीक से शुभम तिवाड़ी नाम का एक युवक अपनी बुलेट से आया। उसने बुलेट को डिवाइडर पर चढ़ा दिया और बाइक दौड़ा दी। वह डिवाइडर कूदते हुए भागने की फिराक में था। अचानक इस हादसे से काफिले में चल रही कारों ने ब्रेक लगाया तो सीएम गहलोत भी घबरा गए। बाद में पुलिस उसे दबाचने के लिए दौड़ी आखिर शुभम को दबोच ही लिया गया। उसे पहले तो शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर तुरंत जवाहर सर्किल थाने भेजा गया। बाद में उस पर मुकदमा भी दर्ज कराया गया और उसे जेल भेज दिया गया।
टीचर ने कहा जल्दी थी, स्कूल जाना था
जवाहर सर्किल पुलिस ने जैसे ही शुभम को दबोचा वह घबरा गया। शुभम ने पुलिस को बताया कि वह भानपुर कलां स्थित एक स्कूल में शिक्षक है। वह स्कूल जाने के लिए लेट हो रहा था। इस कारण से वह जल्दी बाइक दौड़ा रहा था। लेकिन उसे गिरफ्तार करने के बाद अब जेल भेज दिया गया है और उसकी बाइक को भी जब्त कर लिया गया है।
demo pic
Published on:
23 Nov 2019 01:29 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
