
Car accident
जयपुर
राजस्थान के झालावाड़ शहर से बड़ी खबर सामने आ रही है। झालावाड़ में एक ट्रक और कार के बीच हुई भिडंत के बाद आग लगने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि कार का कार का गैस किट फटा और कार में शॉर्ट सर्किट के कारण उठी चिंगारी से कार में आग लग गई। उस समय कार में पांच लोग सवार थे। हादसा झालावाड़ जिले के सदर थाना इलाके में देर रात हुआ है।
सदर पुलिस ने बताया कि कार में पांच लोग सवार थे जो बकानी क्षेत्र के रहने वाले हैं। देर रात कार सवार थाना इलाके से होकर निकलने वाले हाइवे से गुजर रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात ट्रक ने कार को टक्कर मार दी और उसके बाद ट्रक चालक ट्रक समेत फरार हो गया। कार में लगी आग को जैसे तैसे काबू पाकर पांचों को बाहर निकाला गया है। तीन को झालावाड़ अस्पताल में ही भर्ती कराया गया है, जबकि गंभीर घायल दो अन्य को कोटा जिले के लिए रेफर कर दिया गया है।
उधर इस पूरे मामले में सदर थानाधिकारी ने बताया कि बकानी क्षेत्र में रहने वाले सुमित कुमार अपने परिवार के साथ झालारापटन इलाके में मेला देखकर वापस लौट रहे थे। इस दौरान गैस किट लगी कार को पीछे से किसी अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। जैसे ही वे लोग बाहर आए उसी दौरान आग लग गई, आग लगने से और चोटें लगने से लोग घायल हुए हैं। इस हादसे की सूचना परिवार के अन्य लोगों को देर रात दी गई तो परिजन अस्पताल पहुंचे ।
Published on:
30 Dec 2022 01:30 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
