7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फेरों में दूल्हे ने ऐसा क्या किया कि दुल्हन की चली गई जान, सात को शादी हुई थी… आठ को मौत हो गई… छोटी बहन ने खोल दिया पूरा राज

Bride dies after marriage: पुलिस भी इस मामले की जांच कर रही है। मामला क्रिश्चियन गंज थाना इलाके का है।

less than 1 minute read
Google source verification

Bride dies after marriage: जयपुर की रहने वाली कोमल शर्मा के स्वागत की तैयारियां चल रहीं थी ससुराल में…..। अजमेर के रौनक बंसल से शादी होने के बाद अजमेर की गोकुल धाम सोसायटी में मंगल आयोजन चल रहे थे, लेकिन इसी दौरान पांचवे माले से गिरने के कारण दुल्हन कोमल की जान चली गई। वह सीधे सड़क पर गिरी और शरीर की एक एक हड्डी चकनाचूर हो गई। बताया जा रहा है कि रौनक और परिवार के लोग उसे अस्पताल लेकर गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस भी इस मामले की जांच कर रही है। मामला क्रिश्चियन गंज थाना इलाके का है।

दरअसल जयपुर के वैशाली नगर में रहने वाली कोमल शर्मा की शादी अजमेर के साड़ी कारोबारी रौनक बंसल से हुई थी। इंटर कास्ट मैरिज के अगले ही दिन कोमल की जान चली गई। कोमल के परिवार ने रौनक बंसल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उधर रौनक के परिवार ने पुलिस को बताया कि स्वागत संबधी अन्य कामों के बीच कोमल की तबियत कुछ खराब होने लगी तो वह छत पर चली गई।

रौनक भी साथ ही था। इस दौरान बैठने के लिए कुर्सी लाने के दौरान कोमल नीचे गिर गई। पुलिस ने बताया कि सात जुलाई को ही दोनो की शादी हुई थी और आठ को यह घटना हुई है। फिलहाल हर पहलू की जांच की जा रही है। अगर लड़की पक्ष रिपोर्ट देता है तो उसकी जांच की जाएगी।