
Police detained the youth late night with fake notes
Jaipur News: पति और पत्नी में विवाद के कई मामले सामने आते हैं, लेकिन जयपुर से जो मामला सामने आया है वह हैरान करने वाला है। पति और पत्नी में करीब छह महीने से विवाद चल रहा था और इसी कारण दोनो अलग रह रहे थे। लेकिन एक सामाजिक समारोह में दोनो एक साथ पहुंचे तो पति को देखते ही पत्नी गुस्से से लाल हो गई और कोई कुछ समझ पाता इससे पहले ही पति के चेहरे पर दो घूंसे चेप दिए। दोनो नाक पर लगे और पति खून से लथपथ हालत में बेहोश हो गया। बाद में सदर थाने में केस दर्ज कराया गया है।
पुलिस ने पत्नी के खिलाफ मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि केस दर्ज कराने वाले निमिस आदर्श नगर में रहते हैं। काफी समय से निमिस का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। इस कारण पिछले करीब साल भर से दोनो अलग रह रहे थे। निमिस ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले एक सामाजिक कार्यक्रम में दोनो पहुंचे थे। पत्नी, बेटे के साथ आई थी। बेटे ने मुझसे बात करनी चाही तो पत्नी को गुस्सा आ गया। उसने सभी के सामने गालियां दी और चेहरे पर घूंसे जड़ दिए।
जांच में नाक की हड्डी में गंभीर चोट लगना सामने आया है। निमिस ने पुलिस को बताया कि पत्नी मानसिक रूप से सही नहीं है, इसी कारण दोनो अलग रह रहे हैं। उसके खिलाफ गंभीर कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस अब महिला से पूछताछ करने की तैयारी कर रही है।
Published on:
16 Oct 2023 02:11 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
