
58 ट्रेनों में बढ़े 130 कोच
जयपुर। दक्षिण पश्चिम रेलवे के स्टेशनों पर कुछ रेलसेवाओं के संचालन समय में आंशिक रूप से परिवर्तन किया गया है। रेलवे के बैंगलूरू मण्डल पर परिचालन कारणों से कुछ रेलसेवाओं के मार्ग के स्टेशनों के समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि सात ट्रेन के समय में कुछ परिवर्तन किया गया है।
इन ट्रेनों के समय में हुआ आंशिक परिवर्तन
1. गाड़ी संख्या 22498, तिरूच्चिाराप्पल्लि-श्रीगंगानगर हमसफर रेलसेवा 6 जनवरी से बंगारपेट स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 10.34/10.35 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 10.20/10.22 बजे एवं कृष्णराजपुरम् स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 11.30/11.32 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 11.18/11.20 बजे आगमन/प्रस्थान करेगी।
2. गाड़ी संख्या 16209, अजमेर-मैसूरू रेलसेवा 01 जनवरी से बैंगलूरू स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 23.15/23.35 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 23.25/23.30 बजे आगमन/प्रस्थान करेगी।
3. गाड़ी संख्या 16532, बैंगलूरू-अजमेर गरीब नवाज रेलसेवा दिनांक 6 जनवरी से बैंगलूरू स्टेशन से 17.05 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 17.00 बजे प्रस्थान करेगी।
4. गाड़ी संख्या 82654, जयपुर-यशवन्तपुर सुविधा एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 7 जनवरी से यशवन्तपुर स्टेशन पर 17.45 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 17.00 बजे आगमन करेगी।
5. गाड़ी संख्या 12976, जयपुर-मैसूरू रेलसेवा 2 जनवरी से बैगलूरू स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 13.00/13.15 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 13.00/3.20 बजे एवं मंड्या स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 14.29/14.30 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 14.28/14.30 बजे आगमन/प्रस्थान करेगी।
6. गाड़ी संख्या 19667, उदयपुर सिटी-मैसूरू रेलसेवा 2 जनवरी से मंड्या स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 15.00/15.02 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 15.01/15.02 बजे आगमन/प्रस्थान करेगी।
7. गाड़ी संख्या 19668, मैसूरू-उदयपुर सिटी रेलसेवा 5 जनवरी से बैंगलूरू स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 12.10/12.20 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 12.10/12.15 बजे आगमन/प्रस्थान करेगी।
Published on:
28 Dec 2022 06:14 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
