
जयपुर। मुहाना मंडी में सब्जियों के दामों में गिरावट देखी गई है। खासकर देसी टमाटर की कीमत 4 से 5 रुपये प्रति किलो तक आ गई है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिली है। वहीं, हाइब्रिड टमाटर 9 से 10 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।
इसके अलावा, फूलगोभी और पत्तागोभी के दाम 3 से 5 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गए हैं। शिमला मिर्च 15 से 16 रुपये, जबकि करेला 35 से 38 रुपये किलो बिक रहा है। प्याज के भाव भी 18 से 27 रुपये प्रति किलो तक आ गए हैं, और आलू 8 से 11 रुपये प्रति किलो पर उपलब्ध है।
लहसुन के भाव 40 से 100 रुपये प्रति किलो के बीच हैं। वहीं, अदरक 30 से 31 रुपये और मटर 15 से 20 रुपये प्रति किलो में मिल रही है। सब्जी व्यापारियों का कहना है कि आवक बढ़ने से दामों में गिरावट आई है, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिली है।
| सब्जी | न्यूनतम | अधिकतम |
|---|---|---|
| टमाटर देसी | 4 | 5 |
| टमाटर हाइब्रिड | 9 | 10 |
| मिर्ची | 21 | 23 |
| बारीक मिर्च | 33 | 34 |
| फूल गोभी | 3 | 5 |
| पत्ता गोभी | 3 | 5 |
| करेला | 35 | 38 |
| शिमला मिर्च | 15 | 16 |
| नींबू | 55 | 60 |
| लोकी | 12 | 15 |
| भिंडी | 45 | 55 |
| अदरक | 30 | 31 |
| गवार फली | 50 | 70 |
| बैंगन | 10 | 15 |
| कद्दू | 6 | 7 |
| खीरा पॉलीहाउस | 16 | 18 |
| मटर | 15 | 20 |
| मूली | 6 | 8 |
| गाजर | 7 | 12 |
| शकरकंद | 24 | 25 |
| कैरी | 55 | 60 |
| आलू | 8 | 11 |
| प्याज | 18 | 27 |
| लहसुन | 40 | 100 |
(स्रोत: मुहाना मंडी सब्जी विक्रेता संघ)
Updated on:
11 Feb 2025 04:41 pm
Published on:
11 Feb 2025 04:40 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
