मौसम विभाग के अनुसार, आज 19 जुलाई को जोधपुर संभाग में भारी से अतिभारी बारिश के आसार हैं, वहीं अजमेर और उदयपुर संभाग में भी कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। हालांकि भरतपुर, जयपुर, कोटा और बीकानेर संभाग में बारिश की तीव्रता में आज से ही कमी आने के स्पष्ट संकेत हैं।