21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chief Secretary’s surprise visit: सीएस के हर सप्ताह सरकारी दफ्तरों में औचक निरीक्षण से सरकारी कर्मचारियों में मच रहा हडकम्प

Chief Secretary's surprise visit: जेडीए, कलक्ट्रेट के बाद आज नगर निगम ग्रेटर पहुंचे सीएस

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

Feb 07, 2024

Chief Secretary's surprise visit: सीएस के हर सप्ताह सरकारी दफ्तरों में औचक निरीक्षण से सरकारी कर्मचारियों में मच रहा हडकम्प

Chief Secretary's surprise visit: सीएस के हर सप्ताह सरकारी दफ्तरों में औचक निरीक्षण से सरकारी कर्मचारियों में मच रहा हडकम्प

Chief Secretary's surprise visit: जयपुर। राजस्थान के मुख्य सचिव सुधांशु पंत पूरी तरह से एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। वे हर सप्ताह किसी ने किसी सरकारी दफ्तर का निरीक्षण कर रहे हैं। पिछले तीन सप्ताह से वे लगातार औचक निरीक्षण पर निकले हुए हैं। सबसे पहले उन्होंने जयपुर विकास प्राधिकरण का निरीक्षण किया था। इसके बाद जिला कलक्ट्रेट गए। वहीं आज वे औचक निरीक्षण करने नगर निगम ग्रेटर पहुंचे।


दौरों में अक्सर मिली ये कमियां
कार्यालय समय पर पहुंचने पर सीएस को दो कमियां ज्यादा नजर आई है। एक तो सरकारी कर्मचारी समय पर दफ्तर नहीं पहुंच रहे हैंं और दूसरे पेंडिंग फाइलों का ढेर देखने को मिला है।

देखिए पिछले तीन दौरों की स्थिति


23 जनवरी-मंगलवार: जेडीए
मुख्य सचिव सुधांश पंत कार्यालय समय पर जेडीए पहुंचे। यहां कर्मचारियों की अनुपस्थिति और फाइलों के ढेर लगे देख नाराजगी जताई थी। जेडीए सचिव आइएएस नलिनी कठोतिया को लापरवाही के चलते एपीओ किया गया।
मुख्य सचिव सुधांश पंत सुबह सवा नौ बजे जेडीए पहुंचे। सचिव नलिनी कठोतिया, अतिरिक्त आयुक्त आनंदी लाल वैष्णव और जोन उपायुक्तों के कार्यालयों में लम्बित फाइलें देखी। पंत ने कहा कि आम लोगों के काम नहीं हो रहे हैं। जनता जेडीए के चक्कर लगा रही है। कई फाइलें देखीं तो सामने आया कि जिस दिन फाइल रिसीव की गई उसके बाद कई महीने तक सुध नहीं ली गई।
पंत करीब सवा घंटे जेडीए में रुके। उनके जाने के बाद जेडीए सचिव और आईएएस नलिनी कठोतिया, अतिरिक्त आयुक्त (आरएसएस) आनंदी लाल वैष्णव और उपायुक्त (आरएएस) प्रवीण कुमार-द्वितीय को कार्मिक विभाग ने एपीओ कर दिया। शाम होते होते जेडीए के कई अधिकारियों और कर्मचारियों को भी कारण बताओ नोटिस जारी कर दिए।
....................
30 जनवरी-मंगलवार- जयपुर कलक्ट्रेट

मुख्य सचिव पंत जयपुर कलक्ट्रेट का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान पंत ने कलक्टर प्रकाश राज पुरोहित के साथ कलक्ट्रेट परिसर का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान पंत को कलक्ट्रेट के हाल भी जेडीए जैसे नजर आए। मुख्य सचिव ने एडीएम सहित सभी अधिकारियों के चैंबर देखे, यहां अधिकारी तो समय पर पहुंच गए, लेकिन फाइलों के ढेर मिले। कुछ पत्रावलियों को मुख्य सचिव ने पढ़ा तो चौंक गए। कई फाइलें लंबे समय से पेंडिंग दिखी और अफसरों ने उन पर कोई निर्णय नहीं किया। इस पर मुख्य सचिव ने नाराजगी जताई। मुख्य सचिव पंत कलक्टर के साथ तहसील कार्यालय पहुंचे। सबसे ज्यादा फाइलों की पेंडेंसी एडीएम प्रथम दिनेश शर्मा के यहां मिली, जिसे देख सीएस नाराज हुए। कुछ पत्रावलियों को मुख्य सचिव ने पढ़ा तो चौंक गए। कई फाइलें लंबे समय से पेंडिंग दिखी और अफसरों ने उन पर कोई निर्णय नहीं किया। इस पर मुख्य सचिव ने नाराजगी जताई।
मुख्य सचिव पंत कलक्टर के साथ तहसील कार्यालय पहुंचे। सबसे ज्यादा फाइलों की पेंडेंसी एडीएम प्रथम दिनेश शर्मा के यहां मिली, जिसे देख सीएस नाराज हुए। इसके बाद मुख्य सचिव जयपुर तहसील कार्यालय पहुंचे। यहां भी पत्रावलियां पेंडिंग मिली। इस पर सीएस पंत ने तहसीलदार पुष्पेन्द्र सिंह से सवाल-जवाब किए। पंत आरएए (राजस्व अपील अधिकारी) के चैंबर में भी पहुंचे, जहां आरएए रामावतार गुर्जर नहीं मिले। इस दौरान पंत ने फाइलों की पेंडेंसी देखी, जिसकी मुख्य सचिव ने फोटो ली।

....................

7 फरवरी-बुधवार-नगर निगम ग्रेटर
मुख्य सचिव सुधांश पंत आज सुबह 9.25 बजे ग्रेटर नगर निगम का मुख्यालय पहुंचे। मुख्य सचिव सीधे मुख्यालय में शाखाओं का निरीक्षण करने पहुंचे। वहां व्यवस्थाओं के साथ पत्रावलियों को देखा और अधिकारियों से पेंडेंसी की जानकारी जुटाई। उन्होंने कार्मिकों की उपस्थिति की भी जानकारी ली। मुख्य सचिव के निगम पहुंचने की सूचना मिलते ही निगम कार्मिकों में हडक़ंप मच गया। कार्मिक अपने—अपने कक्ष में पहुंचे और कक्ष में फाइलों को व्यवस्थित करने में जुट गए।