14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर में आज सुबह पेट्रोल पंप के पास लगी आग, मच गया हड़कंप, कर्मचारियों ने दौड़कर बचाई जान, देखें वीडियो…

आग लगने के कारण मौके पर अफरा तफरी मच गई।

2 min read
Google source verification

जयपुर। राजधानी जयपुर में आज तड़के एक ईलेक्ट्रॉनिक आइटम के शोरूम में आग लग गई। आग लगने के कारण मौके पर अफरा तफरी मच गई। क्योंकि जिस जगह आग लगी, वहां कुछ दूरी पर पेट्रोल पंप था। ऐसे में बढ़ती आग को देखकर लोग दशहत में आ गए। सूचना मिलने पर दमकलें मौके पर पहुंची। करीब दो से तीन घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। बता दें कि रिद्धी सिद्धी पेट्रोल पंप के पास आज सुबह एक ईलेक्ट्रॉनिक शो रूम पर आग लगी। आग सुबह करीब साढ़े तीन से चार बजे के बीच लगी। शुरूआत में लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

सोते हुए कर्मचारी आग को देखकर भागे, बचाई जान..

तड़के शोरूम में दो से तीन कर्मचारी भी थे, जो सो रहे थे। जब आग लगी तो कर्मचारियों की नींद खुली। इस दौरान उन्होंने जब आग को देखा तो वह घबरा गए और शो रूम से चिल्लाते हुए बाहर निकले। कर्मचारियों ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। कर्मचारियों ने कहा कि वह समय रहते बाहर निकल गए, अन्यथा उनकी जान भी जा सकती थी।

संभवत शॉर्ट सर्किट से लगी आग…

मानसरोवर फायर स्टेशन के फायर आॅफिसर देवांक यादव ने बताया कि आग लगने की घटना संभवत शार्ट सर्किट के कारण हुई है। क्योंकि ईलेक्ट्रॉनिक शोरूम में एसी, फ्रीज व अन्य आइटम है। जिसके चलते यह माना जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है। आग लगने की वजह से शोरूम में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

करीब आधा दर्जन दमकलों की सहायता से पाया काबू…

सबसे पहले आग की सूचना मानसरोवर फायर स्टेशन को मिली। इसके बाद मानसरोवर फायर स्टेशन से दमकलें मौके पर पहुंची। लेकिन आग का विकराल रूप देखकर बाइस गोदाम फायर स्टेशन को भी सूचित किया गया। फिर वहां से भी दमकलें मौके पर पहुंची। करीब आधा दर्जन दमकलों की सहायता से आग पर काबू पाया जा सका। सुबह करीब सात बजे तक आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका।