जयपुर। पर्यटन व्यवसाय को भुनाने के लिए राजस्थान सरकार कई प्रयासों में जुटी है। अब दिसम्बर माह में होने वाले राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट-2024 से पहले सरकार नई पर्यटन नीति भी लागू करना चाहती है। इसके लिए गुरुवार को विस्तृत चर्चा की गई।
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में शासन सचिव पर्यटन, कला एवं संस्कृति तथा पुरातत्व रवि जैन की उपस्थिति में गुरुवार को पर्यटन भवन में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए पर्यटन विभाग से संबंधित बजट घोषणाओं, अन्य घोषणाओं, "राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट-2024" (09 से 11 दिसम्बर) होगी। इस आयोजन से पूर्व 8 अक्टूबर को जयपुर में आयोजित होने वाली प्री-समिट में पर्यटन विभाग की भूमिका के निर्वहन की कार्ययोजना पर चर्चा तथा पर्यटन विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।