कॉलेज की 23 लड़कियों का एक ग्रुप गुरुवार को दिल्ली से रवाना हुआ। तृतीय श्रेणी एसी कोच में सुरक्षित यात्रा की उम्मीद से चढ़ी छात्राएं टूर को लेकर काफी उत्साहित थी। इसी कोच में दस से अधिक फौजी बैठे थे। इन लोगों ने रेल रवाना होने के बाद शराब पीना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में नशा चढ़ा तो अपशब्द बोलने लगे। इस पर ग्रुप की लड़कियों ने ऐतराज किया तो झगडऩे पर उतारू हो गए। जानकारी मिलने पर दिल्ली के एक अभिभावक ने रेल मंत्री को ट्वीट किया और लड़कियों की ओर से भेजे गए फोटो भी अटैच कर दिए।