एसीपी शिवरतन गोदारा ने बताया कि 3 जुलाई को पीड़ित छात्र के ममेरे भाई ने थाने में मामला दर्ज कराया। उसने बताया कि 2 जुलाई की रात को उसके फुफेरे भाई का फोन आया, जो जयपुर में किराये पर रहकर पढ़ाई कर रहा था। फोन पर छात्र ने बताया कि आशीष, राजेश गुर्जर, नितिन, गजराज और उनके पांच-छह साथियों ने उसका अपहरण कर लिया है।