5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किरोड़ी लाल मीणा की टीकाराम जूली ने जमकर की तारीफ, जिसने सुना रह गया हैरान, जानें क्या कहा

Tika Ram Jully praised Kirodi Lal Meena : राजस्थान विधानसभा विपक्ष के नेता एवं कांग्रेस नेता टीकाराम जूली ने किरोड़ी लाल मीणा की जमकर तारीफ की। भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए टीकाराम जूली ने कहा किरोड़ी लाल मीणा का इस्तीफा भजनलाल सरकार की नाकामी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 4 Jul 2024, 7:35 PM IST

Tika Ram Jully praised Kirodi Lal Meena a lot whoever heard it was left surprised Know what he said

किरोड़ी लाल मीणा की टीकाराम जूली ने जमकर की तारीफ, जिसने सुना रह गया हैरान, जानें क्या कहा

Tika Ram Jully praised Kirodi Lal Meena : राजस्थान विधानसभा विपक्ष के नेता एवं कांग्रेस नेता टीकाराम जूली ने भाजपा नेता किरोड़ी लाल मीणा के मंत्रिपद से इस्तीफे पर कहा, किरोड़ी लाल मीणा का इस्तीफा इस सरकार की नाकामी है। टीकाराम जूली ने किरोड़ी लाल मीणा की तारीफ करते हुए कहा उन्होंने जो कहा था वह किया। उन्होंने कहा था कि प्राण जाए पर वचन न जाए। उन्होंने यही कहा कि सरकार की नीतियों से जनता संतुष्ट नहीं है, जनता के हित में निर्णय नहीं हो रहे। वे काफी समय से दुविधा में थे, यह होना ही था।

गोविंद सिंह डोटासरा ने भजनलाल सरकार पर किया हमला

राजस्थान कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा ने किरोड़ीलाल मीणा के इस्तीफे पर कहा कुछ भाजपा नेता आरोप लगा रहे हैं कि राजस्थान में कुछ सीटें (उम्मीदवारों को) उनकी जानकारी के बिना बेची गईं और उसकी जीत की जिम्मेदारी उनको सौंप गई। तो वे इन सीटों पर पार्टी को कैसे जीत दिला सकते थे? गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि किरोड़ी लाल मीणा जैसे लोगों का कहना है कि कुछ सीटें (उम्मीदवारों को) उनकी जानकारी के बिना दी गईं, लेकिन उन्हें बताया गया कि पार्टी को इन सीटों पर जीतना ही होगा। उन सीटों पर भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व उनसे नहीं मिल रहा है, उनका सम्मान नहीं किया जा रहा है, जबकि उन्होंने राज्य में पार्टी की जीत में योगदान दिया था। इस बारे में ऐसी चर्चा चल रही हैं कि सरकार बचेगी या नहीं।

यह भी पढ़ें -

Video : इस्तीफे के बाद किरोड़ी लाल मीणा खुशी से झूमे, जमकर किया कच्छी घोड़ी डांस

डॉ. किरोड़ीलाल मीणा इस्तीफा

राजस्थान विधानसभा का बजट सत्रशुरू चल रहा है। मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने इस्तीफा दे दिया है। चर्चा में है कि किरोड़ीलाल मीणा ने दो दिन पहले ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

यह भी पढ़ें -

किरोड़ी लाल मीणा के इस्तीफे पर गोविंद सिंह डोटासरा का बयान, भजनलाल सरकार को लेकर कहीं बड़ी बात