
LPG Cylinder Booking Number (Patrika Creative Photo)
LPG Cylinder Booking Number: पिछले कुछ दिनों से ईरान-इजरायल युद्ध और मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के चलते देश में एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत और पैनिक बुकिंग की खबरें सामने आ रही हैं। इस भारी मांग के कारण इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के सर्वर पर लोड बढ़ने से चार दिनों तक बुकिंग सेवाएं प्रभावित रहीं।
उपभोक्ताओं की इसी समस्या को देखते हुए कंपनी ने अब नए टोल-फ्री और मिस्ड कॉल नंबर जारी किए हैं, ताकि गैस की बुकिंग सुचारू रूप से की जा सके।
कंपनी ने स्पष्ट किया है कि पुराने नंबरों के साथ-साथ अब उपभोक्ता निम्नलिखित नए नंबरों का भी उपयोग कर सकते हैं।
पेट्रोलियम मंत्रालय की एडिशनल सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने जनता से अपील की है कि वे घबराकर सिलेंडर बुक न कराएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि देश में क्रूड ऑयल की सप्लाई पर्याप्त है और घरेलू स्तर पर उत्पादन मांग के अनुरूप जारी है।
बेवजह की बुकिंग से सिस्टम पर अनावश्यक बोझ पड़ रहा है, जिससे वास्तविक जरूरतमंदों को असुविधा हो रही है। सरकार अब कमर्शियल एलपीजी उपभोक्ताओं को पीएनजी कनेक्शन की ओर शिफ्ट करने पर भी तेजी से काम कर रही है।
सप्लाई में आ रही बाधाओं का फायदा उठाकर कुछ स्थानीय डीलर्स और दुकानदार सिलेंडरों की कालाबाजारी कर रहे हैं। इसे रोकने के लिए सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। तेल मार्केटिंग कंपनियों ने 13 मार्च को देशभर में 1300 से अधिक औचक निरीक्षण किए हैं। राज्य सरकारों और तेल कंपनियों की संयुक्त टीमें बनाई गई हैं जो लगातार डिपो और डीलरशिप की निगरानी कर रही हैं।
मंत्रालय ने उपभोक्ताओं को सुझाव दिया है कि वे सिलेंडर बुक करने के लिए डीलर के पास जाने के बजाय डिजिटल माध्यमों (App, WhatsApp या मिस्ड कॉल) का ही उपयोग करें। इससे न केवल पारदर्शिता बनी रहेगी, बल्कि बिचौलियों द्वारा की जाने वाली अवैध वसूली पर भी लगाम लगेगी।
Updated on:
17 Mar 2026 09:41 am
Published on:
17 Mar 2026 09:41 am
