
सेशन व अधीनस्थ न्यायालय सोमवार से सुबह 7.30 बजे से लगेंगी। अदालतों का सुबह का समय 28 जून तक रहेगा। 29 जून से अदालतें पुन: 10 बजे से लगेंगी। राजस्थान उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार अजमेर न्याय क्षेत्र के तहत आने वाली समस्त जिलों की अदालतों का समय 13 अप्रेल से प्रात:कालीन का रहेगा। इसके अनुसार सुबह 7 बजे पीठासीन अधिकारी चैम्बर में बैठेंगे। कामकाज का समय साढ़े सात बजे से 12.30 बजे तक रहेगा।12.30 बजे से एक बजे तक पीठासीन अधिकारी चैम्बर में बैठकर काम निपटाएंगे। सुबह 9.30 बजे से 9.45 बजे तक भोजनावकाश रहेगा।
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
