19 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Corona Update: राजस्थान में आज 22 मरीजों की कोरोना से मौत

Rajasthan Corona Update: हालांकि कोरोना के एक्टिव केस हुए कम राज्य में 10437 नए कोरोना पॉजिटिव मिले एक्टिव केस अब रहे 74849 24 घंटों में 16054 मरीज हुए रिकवर
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Tasneem Khan

Jan 29, 2022

Today 22 patients died of corona in Rajasthan

Today 22 patients died of corona in Rajasthan

Rajasthan Corona Update:

प्रदेश में संक्रमण की तुलना में अब रिकवर मरीजों की संख्या ज्यादा होने लगी है। इसका असर एक्टिव केस पर देखा जा रहा है और तीन दिनों से एक्टिव केस लगातार कम हो रहे हैं, लेकिन मौतों को लेकर राहत यहां नहीं मिल पा रही है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक आज भी प्रदेश में 22 मरीजों की कोरोना से मौत दर्ज की गई है। आज 14 जिलों में मरीजों की कोरोना से मौत हुई है। वहीं संक्रमण अभी स्थिर है। आज राज्य में 10437 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जबकि 24 घंटों में 16054 मरीज रिकवर हुए हैं। इससे एक्टिव केस घटकर 74849 रह गए हैं।

यहां हुई मौतें
जयपुर में 4, उदयपुर में 3, कोटा में 2, झुंझुनूं में 2, बीकानेर में 2, राजसमंद, टोंक, अजमेर, बाड़मेर, भरतपुर, दौसा, जालौर, जोधपुर और करौली में एक—एक मरीज की मौत दर्ज की गई है।

यहां मिले मरीज
जयपुर में 2408, जोधपुर में 999, अलवर में 746, अजमेर में 298, बांसवाड़ा में 212, बारां में 145, बाड़मेर में 127, भरतपुर में 393, भीलवाड़ा में 231, बीकानेर में 204, बूंदी में 83, चित्तौड़गढ़ में 451, चूरू में 95, दौसा में 33, धौलपुर में 133, डूंगरपुर में 355, श्रीगंगानगर में 270, हनुमानगढ़ में 189, जैसलमेर में 113, जालौर में 16, झालावाड़ में 160, झुंझुुनूं में 96, करौली 71, कोटा में 572, नागौर में 181, पाली 398, प्रतापगढ़ में 161, राजसमंद में 97, सवाईमाधोपुर में 203, सीकर में 197, सिरोही में 62, टोंक में 171, उदयपुर में 567 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

यहां इतने एक्टिव केस
जयपुर में 20390, जोधपुर में 4466, अलवर में 6791, अजमेर में 2617, बांसवाड़ा में 1377, बारां में 917, बाड़मेर में 1240, भरतपुर में 2931, भीलवाड़ा में 2444, बीकानेर में 1283, बूंदी में 446, चित्तौड़गढ़ में 1386, चूरू में 794, दौसा में 564, धौलपुर में 936, डूंगरपुर में 1597, श्रीगंगानगर में 3090, हनुमानगढ़ में 1850, जैसलमेर में 476, जालौर में 201, झालावाड़ में 779, झुंझुुनूं में 948, करौली 345, कोटा में 2803, नागौर में 1006, पाली 1955, प्रतापगढ़ में 1316, राजसमंद में 1745, सवाईमाधोपुर में 1443, सीकर में 1790, सिरोही में 484, टोंक में 1150, उदयपुर में 3289 एक्टिव केस हैं।