24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lok Sabha Election 2024 : कांग्रेस सीईसी की बैठक आज, राजस्थान के उम्मीदवारों पर लगेगी मुहर

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव के लिए 13 राज्यों की करीब 100 से अधिक सीटों पर उम्मीदवार तय करने के लिए कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की पहली बैठक गुरुवार शाम छह बजे शुरू होगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Kirti Verma

•

Updated: 7 Mar 2024, 8:04 AM IST

congress_meeting_.png

Congress candidates list : लोकसभा चुनाव के लिए 13 राज्यों की करीब 100 से अधिक सीटों पर उम्मीदवार तय करने के लिए कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की पहली बैठक गुरुवार शाम छह बजे शुरू होगी। बैठक मेंं उम्मीदवारों के नामों पर सहमति होने के बाद इनकी घोषणा अगले दो-तीन दिन में हो सकती है। लोकसभा चुनाव की घोषणा होने में अभी कुछ दिन बाकी है। वहीं भाजपा ने 195 सीटों पर उम्मीदवार तय कर दिए हैं। कांग्रेस के कई सहयोगी दल भी उम्मीदवारों की सूचियां जारी कर चुके हैं।

कांग्रेस में विभिन्न राज्यों की स्क्रीनिंग कमेटियों की बैठकों के दौर चल रहे हैं। इन बैठकों से सिंगल व दो से तीन नाम वाले पैनल सीईसी को भेजे जा रहे हैं। अब इन पर सीईसी अंतिम निर्णय करेगी। पहली बैठक मेंं राजस्थान, मध्यप्रदेश समेत अन्य राज्यों की सीटों पर उम्मीदवारों के नामों पर मंथन होगा। सूत्रों ने बताया कि पार्टी इन राज्यों में सबसे पहले सिटिंग सांसदों के नामों पर चर्चा करेगी। वहीं गैर विवादित सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पहली सूची में आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें : SI भर्ती पर नया अपडेट, नियमों में होगा ये बड़ा बदलाव, अब ऐसे बनेंगे थानेदार

अभी और होंगी बैठकें
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने साफ कहा है कि सीईसी की यह पहली बैठक है। इसका सीधा मतलब है कि उम्मीदवार तय करने में पार्टी अभी और वक्त ले सकती है। महाराष्ट्र व बिहार जैसअे राज्यों में कांग्रेस का सहयोगी दलों से सीट बंटवारा होना बाकी है। ऐसे में इन राज्यों पर आगे की बैठकों में चर्चा की जाएगी।

यह भी पढ़ें : पेपर लीक कराकर पूरे परिवार को ही थानेदार बनवा दिया गिरोह ने, एक ही घर से निकले इतने सारे थानेदार