
भवनेश गुप्ता / जयपुर। बालावाला हैडवक्र्स में ट्रांसफार्मर (सीटीपीटी) में आग लग जाने के कारण राजधानी के आधे से ज्यादा शहर में गुरुवार को पेयजल सप्लाई नहीं हो पाई। बाकी इलाकों में भी 6 से 7 घंटे देरी से पानी पहुंच पाया। इससे शहर के सभी लोग प्रभावित हुए। दोपहर बाद सप्लाई सामान्य हो पाई। हालांकि, इनमें में खातीपुरा, झोटवाड़ा व आस—पास के इलाकों में पेयजल सप्लाई नहीं होने की शिकायत आती रही। रोजमर्रा जरूरत के लिए भी लोगों को पानी की टैंकरों के भरोसे होना पड़ा। संबंधित अधिकारियों की टीम सप्लाई दुरुस्त करने में जुटी रही। बताया जा रहा है कि बालावाला हैडवक्र्स पर बुधवार दोपहर 3 बजे बिजली ट्रांसफार्मर— सीटीपीटी (करंट ट्रांसफार्मर, पोटेंशियल ट्रांसफार्मर) में आग लग गई। इसके बाद सप्लाई बंद हो गई। करीब 8 घंटे बाद रात ग्यारह बजे नया सीटीपीटी लगाकर सप्लाई शुरू करने का काम हुआ। अधिशासी अभियंता दिनेश गोयल के निर्देशन में करीब 8 घंटे बाद रात ग्यारह बजे नया सीटीपीटी लगाकर सप्लाई शुरू करने का काम हुआ। हालांकि, इस बीच शहर में सुबह की सप्लाइर््पूरी तरह प्रभावित हो गई।
चारदीवारी में बुधवार शाम को भी प्रभावित...
बालावाला हैडवकर्स में तकनीकी खामी बुधवार दोपहर में आ गई, जिसके कारण चारदीवार में ज्यादातार इलाकों में बुधवार शाम को भी पेयजल सप्लाई नहीं हुई। गुरुवार सुबह भी पानी नहीं आने से परेशान लोग पंप हाउसों तक जा पहुंचे। रोजमर्रा जरूरत के लिए भी पानी नहीं मिलने पर लोग पंप हाउसों से पानी का इंतजाम करते नजर आए।
सभी जगह यही हालात...
जलदाय अधिकारियों के अनुसार बुधवार दोपहर बालावाला हैडवक्र्स पर बिजली ट्रांसफार्मर खराब होने से जयपुर शहर के जवाहर सर्कल, रामनिवास बाग, सैंट्रल पार्क, अमानीशाह हैडवक्र्स और मानसरोवर में बीसलपुर पानी की आपूर्ति ठप हो गई।
धोखा दे गया स्टैंडबाई ट्रांसफार्मर
बालावाला हैडवक्र्स पर विद्युत आपूर्ति के लिए बने 132 केवी जीएसएस का सीटीपीटी जल गया। आग इतनी तेज थी कि उसे बुझाने में पसीने आ गए। आनन फानन में विद्युत निगम ने जीएसएस में लगा स्टैंडबाई ट्रांसफार्मर चालू किया, लेकिन वह भी धोखा दे गया। इसके बाद स्टोर से नया सीटीपीटी मंगवाया गया। गुरुवार देर रात ट्रिपिंग के चलते शहर के पंप हाउसों में पानी ट्रांसफर रूक गया। इसके बाद सप्लाई शुरू हुई, लेकिन सुबह सप्लाई वाले इलाकों में भी छह से सात घंटे बाद पेयजल पहुंचा।
Published on:
15 Mar 2018 08:14 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
