8 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मानसून एक्टिव: राजस्थान में आज से तेज बारिश का अलर्ट, 4 जिलों में IMD की चेतावनी जारी

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मानसून सक्रिय रहने से कई जिलों में भारी से अतिभारी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आज से कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है और पूर्वी राजस्थान में अगले एक सप्ताह तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है।
2 min read
Google source verification
Heavy Rain In Rajasthan

राजस्थान में हुई बारिश का फाइल फोटो: पत्रिका

IMD Heavy Rain Alert: राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार को मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई और कुछ इलाकों में भारी और अतिभारी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आज से प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसके साथ ही 8 से 10 अगस्त तक भरतपुर, जयपुर, कोटा, अजमेर और उदयपुर जिले में बारिश की चेतावनी भी जारी की है। पूर्वी राजस्थान में आगामी एक सप्ताह तक मानसून सक्रिय रहने और बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

शुक्रवार को पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई। वहीं पूर्वी राजस्थान में कई जगह भारी बारिश दर्ज की गई। भरतपुर, अलवर, धौलपुर, जयपुर, सीकर, करौली और सवाईमाधोपुर में भारी बारिश हुई और डीग जिले में अतिभारी बारिश रिकॉर्ड की गई। राजधानी जयपुर में भी बीते 24 घंटे के दौरान एक इंच से अधिक बारिश हुई।

जयपुर में बारिश के चलते शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति देखने को मिली। टोंक रोड, जगतपुरा, सीकर रोड, सांगानेर और वैशाली नगर सहित अन्य इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को दिनभर रुक-रुककर बारिश का दौर चलता रहा।

डीग में साढ़े छह इंच से ज्यादा बारिश

बारिश के आंकड़ों के अनुसार डीग में करीब साढ़े छह इंच यानी 158 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। पिलानी और चूरू के राजगढ़ में करीब ढाई इंच बारिश हुई। भरतपुर के अजान बांध क्षेत्र में 80, अलवर के थानागाजी और बारां में 63-63, सीकर के श्रीमाधोपुर में 61, कोटकासिम में 50 और नीमराणा में 57 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

अगले एक सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय

जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार पूर्वी राजस्थान में आगामी एक सप्ताह तक मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। 8 से 10 अगस्त के दौरान भरतपुर, जयपुर, कोटा, अजमेर और उदयपुर संभाग के जिलों तथा आसपास के कुछ क्षेत्रों में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान पूर्वी राजस्थान के एक-दो स्थानों पर अतिभारी बारिश की भी संभावना जताई गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और आसपास के पूर्वी भारत के ऊपर नया परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। इसके अगले 24 घंटे में तीव्र होकर कम दबाव के क्षेत्र में बदलने की संभावना है। मानसून ट्रफ लाइन श्रीगंगानगर और दिल्ली से होकर गुजर रही है। मौसम विभाग के मुताबिक 15 अगस्त के बाद प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग