20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Rashifal 9 October : जानिए आज क्या कहता है आपका भाग्य बता रहे हैं तीन ज्योतिषाचार्य

पढ़े तीन ज्‍योतिषियों से राशिफल स‍मेत फैमिली एस्‍ट्रो स्‍पेशल सिर्फ पत्रिका पर

6 min read
Google source verification

जयपुर

image

Shipra Gupta

Oct 08, 2023

rashifal_feature_image.jpg

आपके सवालों के जवाब फैमिली एस्ट्रो स्पेशल पर
ज्योतिषाचार्य: पं. मुकेश भारद्वाज के साथ

यहां पाएं चार तरह की एस्ट्रो विधाओं के टिप्स
1). अंकगणित
2). टैरो कार्ड
3). वैदिक ज्योतिष (सनसाइन-मूनसाइन)
4). वास्तु शास्‍त्र
यह कॉलम उन पाठकों के लिए है जो ज्योतिष शास्त्र के माध्यम से भविष्य के पूर्वानुमानों में भी रुचि रखते हैं। भविष्य के पूर्वानुमान लगाने की लगभग सभी लोकप्रिय विधाओं को समाहित कर इस क्षेत्र में रुचि रखने वाले पाठकों के लिए यह देश में एक नए तरह की पहल है। जिसमें पाठक ना केवल दिन से जुड़ी सम्भावनाओं की जानकारी लें सकेगें साथ ही भविष्य से जुड़े प्रश्न भेज पूर्वानुमान प्राप्त कर सकेगें।
इस कॉलम में अंकगणित टैरो कार्ड, सनसाइन, वैदिक ज्योतिष एवं मून साइन के अनुसार ग्रह नक्षत्र के समग्र प्रभाव का पूर्वानुमान और संभावना पर लगातार जानकारियों को साझा करेंगे।

ज्योतिषाचार्य: पं. मुकेश भारद्वाज

अंक ज्योतिष के अनुसार आज का मूलांक 9 और भाग्यांक 8 है। आज के दिन में जहां एक और अपने सभी विषयों पर आक्रामकता के साथ जूझने की प्रवृत्ति दिखाई देगी। वहीं दूसरी ओर तकनीकी मदद से और कूटनीति की सहायता से कार्य पूरा करने में मदद मिलेगी। ऐसे में वे सभी लोग जिनकी अंतर्दृष्टि काफी तीक्ष्ण है। जो कला संगीत या किसी प्रकार के इंस्ट्रूमेंट आदि में रुचि रखते हैं उन्हें अपनी कला को प्रदर्शित करने सम्मान पाने और लाभ पाने के अवसर भी मिलेंगे। वे सभी लोग जो किसी खास कार्य के लिए जूझ रहे हैं उन्हें अगर बिहार नहीं मानेंगे। तकनीकी की मदद लेंगे तो सफलता मिलना आसान हो जाएगा। मूलांक 1,3,5,8 और 9 वालों के लिए आज का दिन बेहतर साबित हो सकता है।

टैरो कार्ड में आज का कार्ड द स्ट्रैंथ के साथ क्विन ऑफ वैंड्स है इसके मायने यह है कि आज के दिन में उत्साह और चुनौती पूर्ण स्थिति दोनों रहने वाली है तो आपको अपने कार्यों के सही परिणाम पाने के लिए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ाने की आवश्यकता रहेगी साथ में थोड़ा पेशंस भी दिखाना होगा और कंट्रोल्ड वे में अपनी सुविधाओं और संसाधनों का उपयोग करना होगा

वैदिक ज्योतिष (मूनसाइन — सनसाइन)

सनसाइन के अनुसार आज का दिन कार्य स्थल पर विभिन्न प्रकार की क्षमताओं दक्षताओं और प्रतिभाओं के एक साथ मिलकर समान उद्देश्यों के लिए कार्य करते हुए सफलता पाने का हो सकता है। आज कूटनीति और सामूहिक विशेषज्ञ से विशिष्ट होने के योग भी बना रहे हैं। वे सभी लोग जो किसी एक खास विषय पर कार्य कर रहे हो। अपनी सफलता से आनंदित होने का अवसर पा सकते हैं। बस समन्वय और एकाग्रता बनाए रखें।

मूनसाइन के अनुसार आज का दिन भावनात्मक विषयों के लिए कुछ खास सफलता वाला होने की संभावना नहीं प्रतीत होता। ऐसे में भावनात्मक रिश्तों में आज केवल भविष्य की परिकल्पनाएं और उनसे जुड़े वार्तालाप ही किए जा सकेंगे। छोटी वार्ता और काम संपर्क आज के दिन में ज्यादा लाभकारी रह सकता है।


कैसा रहेगा साप्ताहिक दाम्पत्य राशिफल

दांपत्य जीवन के लिए आने वाला सप्ताह मिले-जुले असर वाला रहने की संभावना है। जहां सप्ताह का प्रथम भाग एक दूसरे के साथ कुछ खास मुद्दों पर कठोर वार्तालाप से जुदा हो सकता है। वहीं सप्ताह के मध्य भाग से मधुरता और समरसता रिश्तो में आई हुई दिखाई देगी। वे सभी कारण जो दूसरों द्वारा परिस्थिति जन्य सौहार्द को कम करने के लिए रिश्तो के बीच में आ गए थे। वह धीरे-धीरे दूर होते हुए दिखाई देंगे और सामूहिक नेतृत्व और आपसी विश्वास के साथ परिवार की छोटी-छोटी समस्याओं को सुलझाते हुए प्रसन्नता के साथ आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त होगा। सप्ताह का अंत बहुत ही सुखद रहने की संभावना है।


आपका सवाल

प्रश्न: श्राद्ध पक्ष में विशेष महुर्त पर खरीददारी कर सकते हैं क्या? — राशिका शर्मा

उत्तर: श्राद्ध पक्ष में नई चीजों की खरीदारी यथासंभव टाला जाना चाहिए। विशेष कर उन वस्तुओं को जिम मशीनरी नया व्यवसाय विवाह आदि के उपयोग में आने वाली वस्तुएं हो।

ज्यो पं चंदन श्यामनारायण व्यास पंचांगकर्ता

मेष:- पारिवारिक रिश्तों में नजदीकिया बढ़ेगी। युवाओं को योग्यता अनुरूप नौकरी नहीं मिलने से उदास रहेंगे। रुके कार्यो में गति आएगी। विरोधी परास्त होंगे। धन लाभ संभव।


वृषभ:- अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें। किसी की कही बातों को दिल से न लें। नेकी के रास्ते ही चले, लाभ होगा। यात्रा संभव।


मिथुन:- समय आपके साथ है। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। परिवार के प्रति अपने दायित्वों को पूरा करें। निवेश में जल्दबाजी मुसीबत में डाल सकती है। सलाह लेकर ही कार्य करें।

कर्क:- किसी के दिखावे में आकर अपना व्यवहार न बदलें। किसी ओर के लिए स्वयं को न बदलें। अपने उद्देश्य की पूर्ति के लिए मेहनत में लगे रहें, सफलता मिलेगी। अनावश्यक झगड़े हो सकते है।

सिंह:- किसी विशिष्ट अतिथि का आगमन आज हो सकता है। अपने अधिकारी को आकर्षित करने में सफल रहेंगे। कार्यस्थल पर सहकर्मी आपसे द्वेष रखते हैं। सतर्क रहें और शिकायत का मोका न दें। पीले रंग के प्रयोग से लाभ संभव।

कन्या:- कार्य के प्रति आपकी रूचि अधिकारियों को प्रभावित करेगी। साझेदारी से लाभ संभव है। अनाज व्यापारियों के लिए समय उत्तम है। विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है।

तुला:- किसी भी कार्य को करने के लिए धैर्य जरूरी है। समय का इन्तजार करें। जरूरी दस्तावेजों को एकत्रित करने में समय व्यतीत होगा। निजी संबंधो में मजबूती आएगी। क्रोध की अधिकता रहेगी।

वृश्चिक:- मित्रों से आज मनमुटाव हो सकता है। जरूरी कार्य को समय पर पूर्ण करें। स्वयं को कार्य के प्रति समर्पित करेंगे तो लाभ होगा। मन को एकाग्र करने के लिए आध्यात्म का सहारा लें। आश्चर्यकारी लाभ होगा।


धनु:- विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। लेन — देन के मामले में संदेह की स्थिति निर्मित हो सकती है। सूझबुझ से काम लें। नौकरी की तालश में यात्रा हो सकती है। सुख सुविधा के सामानों पर खर्च होगा।

मकर:- पारिवारिक समारोह में शामिल होंगे। विरोधी आपकी प्रतिष्ठा धूमिल करने का प्रयास करेंगे। तालमेल की कमी के कारण कार्यस्थल पर विवाद संभव। न्याय पक्ष कमजोर रहेगा।

कुम्भ:- उत्साह में वृद्धि के योग है। नया कार्य शुरू करना चाहते है, जिसमे सफलता मिलेगी। लकड़ी के व्यापार से जुड़े लोग अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। नए लोगो से संपर्क बढ़ेगा। समय अनुकूल है।


मीन:-किसी भी कार्य को करने के लिए आत्मविश्वास होना चाहिए। हिम्मत से आगे बढ़े सफलता मिलेगी। घरेलू खर्च बढ़ेंगे। पुराने मित्रों से मुलाक़ात हो सकती है। जल्दबाजी में गलत फैसले लेने से बचें।

ग्रह-नक्षत्र ज्योतिर्विद: पं. घनश्यामलाल स्वर्णकार

शुभ वि. सं: 2080
संवत्सर का नाम: पिङ्गल
शाके सम्वत: 1945
हिजरी सम्वत : 1445
मु.मास: रवि-उल-अव्वल- 23
अयन: दक्षिणायण
ऋ तु: शरद्
मास: आश्विन
पक्ष: कृष्ण

श्रेष्ठ चौघडिय़ा: आज सूर्योदय से प्रात: 07-53 बजे तक अमृत, प्रात: 09-20 बजे से प्रात: 10-47 बजे तक शुभ तथा दोपहर बाद 01-41 बजे से सूर्यास्त तक क्रमश: चर, लाभ व अमृत के श्रेष्ठ चौघडि़ए हैं एवं दोपहर 11-51 बजे से दोपहर 12-37 बजे तक अभिजित नामक श्रेष्ठ मुहूर्त है, जो आवश्यक शुभकार्यारम्भ के लिए अत्युत्तम हैं।


शुभ तिथि: दशमी पूर्णा संज्ञक तिथि दोपहर 12-37 बजे तक, तदन्तर एकादशी नन्दा संज्ञक तिथि है। वैसे दशमी व एकादशी दोनों तिथियों में समस्त शुभ व मांगलिक कार्य, देव कार्य, विवाहादि मांगलिक कार्य, घर, यात्रा प्रवेश व अलंकारादिक कार्य शुभ व सिद्ध होते हैं, पर अभी श्राद्ध पक्ष में शुभ कार्य शुभ नहीं हैं।

नक्षत्र: अश्लेषा ‘‘तीक्ष्ण व अधोमुख’’ संज्ञक नक्षत्र अन्तरात्रि 05-45 बजे तक, तदन्तर मघा ‘‘उग्र व अधोमुख’’ संज्ञक नक्षत्र है। अश्लेषा व मघा दोनों गण्डान्त मूल संज्ञक नक्षत्र भी हंै। अभी किसी भी शुभ कार्यादि के शुभ व शुद्ध मुहूर्त नहीं हैं। अभी श्राद्ध पक्ष में शुभ कार्य वर्जित कहे गए हैं।


योग: सिद्ध नामक नैसर्गिक शुभ योग प्रात: 06-50 बजे तक, तदन्तर साध्य नामक नैसर्गिक शुभ योग है।


विशिष्ट योग: ज्वालामुखी नामक अशुभ योग दोपहर 12-37 बजे तक, तथा कुमार योग नामक शुभ योग अन्तरात 05-45 से है।

करण : भद्रा संज्ञक विष्टि नामकरण दोपहर 12-37 बजे तक, तदन्तर बव व बालवादि करण हैं।


व्रतोत्सव: आज एकादशी का श्राद्ध, गुरु नानक देव पुण्य दिवस (प्रा. मत से) गुरु रामदास जयन्ती (न.मत से) तथा गंडमूल सम्पूर्ण दिवारात्रि है।


चंद्रमा: चन्द्रमा अन्तरात्रि 5-45 बजे तक कर्क राशि में, इसके बाद सिंह राशि में होगा।


शुभ मुहूर्त: उपर्युक्त शुभाशुभ समय, तिथि, वार, नक्षत्र व योगानुसार आज किसी शुभ व मांगलिक कार्यादि के शुभ व शुद्ध मुहूर्त नहीं हैं।

संबंधित खबरें


दिशाशूल: सोमवार को पूर्व दिशा की यात्रा में दिशाशूल रहता है। चन्द्र स्थिति के अनुसार आज उत्तर दिशा की यात्रा लाभदायक व शुभप्रद है।

राहुकाल (मध्यममान से): प्रात: 7-30 बजे से प्रात: 9-00 बजे तक राहुकाल वेला में शुभ कार्यारम्भ यथासंभव वर्जित रखना हितकर है।

आज जन्म लेने वाले बच्चे: बच्चों के नाम (डी, डू, डे, डो, म) आदि अक्षरों पर रखे जा सकते हैं। अन्तरात 05-45 बजे तक जन्मे जातकों की जन्म राशि कर्क व इसके बाद जन्मे जातकों की जन्म राशि सिंह है। कर्क राशि के स्वामी चन्द्रमा व सिंह राशि के स्वामी भगवान सूर्य देव है। इनका जन्म रजतपाद से है, जो शुभ है। सामान्यत: ये जातक नेक कामों की नकल करने वाले, साधु-सन्तों की सेवा में रुचि विशेष रखने वाले, स्वार्थी, क्रोधी, और शत्रुजयी होते हैं। इनका भाग्योदय 30 वर्ष की आयु के बाद ही होता है। कर्क राशि वाले जातकों को परिवार में कुछ विघ्न बाधा रहेगी। अति परिश्रम के बाद अल्प लाभ होगा।


बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग