
ज्योतिषाचार्य: पं. मुकेश भारद्वाज के जवाब
यहां पाएं चार तरह की एस्ट्रो विधाओं के टिप्स
1). अंकगणित
2). टैरो कार्ड
3). वैदिक ज्योतिष (सनसाइन-मूनसाइन)
4). वास्तु शास्त्र
यह कॉलम उन पाठकों के लिए है जो ज्योतिष शास्त्र के माध्यम से भविष्य के पूर्वानुमानौ में भी रुचि रखते हैं। भविष्य के पूर्वानुमान लगाने की लगभग सभी लोकप्रिय विधाओं को समाहित कर इस क्षेत्र में रुचि रखने वाले पाठकों के लिए यह देश में एक नए तरह की पहल है, जिसमें पाठक ना केवल दिन से जुड़ी सम्भावनाओं की जानकारी लें सकेगें साथ ही भविष्य से जुड़े प्रश्न भेज पूर्वानुमान प्राप्त कर सकेगें।
इस कॉलम में अंकगणित टैरो कार्ड, सनसाइन, वैदिक ज्योतिष एवं मून साइन के अनुसार ग्रह नक्षत्र के समग्र प्रभाव का पूर्वानुमान और संभावना पर लगातार जानकारियों को साझा करेंगे।
अंकगणित -
आज का मूलांक तीन है जोकि 3 और जीरो से मिलकर बना है तीन जहां एक और आध्यात्मिक और स्थिरता के साथ धन से जुड़ा अंक है वही जीरो निराशा और नई व्यवस्था की ओर आगे बढ़ने का अंक है इस तरह हम दोनों को समग्र रूप से देखें तो आज का दिन आर्थिक उन्नति विशेष प्रकार के प्रयत्न जिन से धन से संबंधित योजनाओं कार्यों और संभावनाओं पर काम किया जा सके। कुला मिलाकर यह दिन एनर्जी लिए हुए हैं साथ धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों के लिए भी आज के दिन में विशेष ऊर्जा मौजूद है। पुरानी व्यवस्थाओं को बदलने के लिए आज विचार-विमर्श किया जाना लाभप्रद रहेगा रुका हुआ धन मिलने की संभावना रहेगी पुराने विवाद सुलझ सकते हैं एक और 5 मूलांक वालों के लिए विशेष सफलता का दिन रह सकता है 2 और 4 मूलांक वालों को अपनी क्षमता पर भरोसा करते हुए आगे बढ़ने का दिन है मूलांक 6 और 7 वालों के लिए नए अवसर मिल सकते हैं मूलांक 8 वालों को सावधान रहना होगा मूलांक 9 और 3 के लिए किसी खास विषय पर एकाग्रता से कार्य लाभकारी सिद्ध हो सकता है।
वैदिक ज्योतिष -vedic jyotish
सन साइन (sun sign)- सन साइन में आज जैमिनीज और सेजीटेरीयनस अपनी ऊर्जा को अपनी ख्याति बढ़ाने के साथ आय के संसाधनों में कैसे बढ़ोतरी हो पर पूरी तरह से फोकस करना चाहेंगे। अपने लाभ के लिए एरीज जहां एक और उनका साथ निभाएंगे वही स्कॉर्पियंस उन्हें बाधा पहुंचाने की कोशिश करेंगे वर्गो और कैंसिरियन अपने रूटीन के कार्यों में इतने व्यस्त व्यस्त होंगे कि मुश्किल से ही किसी और विषय पर डाइवर्ट हो। अगर आपके बॉस टॉरस हैं तो आज उनसे सुरक्षित दूरी बनाकर बिना बहस में उलझे कार्य करना उचित रहेगा।
मून साइन (moon sign)- मून साइन आज मून साइन के अनुसार साथी से मुलाकात होते-होते टल सकती है मन खिन्न रहेगा और अपने आसपास के कार्यों में गलतियां होने की संभावना बढ़ जाएगी अगर वाहन चला रहे हैं तो सावधानी से चलाएं दोपहर के बाद का समय प्रयास करने पर आर्थिक कार्यों में बातचीत करने पर रुके हुए धन और बिगड़े हुए रिश्तों में सकारात्मक परिणाम देने वाला हो सकता है।
व्यापार राशिफल -
व्यवसाय के लिए यह सप्ताह आपके लिए बहुत उत्साह पूर्ण परिणाम देने वाला रह सकता है, अपने हाथ की लिक्विडिटी को कम ना होने दें इससे तुरंत के सौदों में लाभ बनाने की स्थिति बन सकती है बुधवार के बाद का समय सामाजिक कार्यों में लग सकता है साथ में शुक्रवार के बाद किसी खास विचार या कार्य के लिए दृढ़ संकल्प अगर रखा तो बहुत कम संभावनाओं में भी सकारात्मक परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। ग्रुप में की गई यात्रा लाभकारी रहेगी।
टैरो कार्ड (daily tarot horoscope)-
टैरो कार्ड में आज का कार्ड द वर्ड है इसके मायने हैं आने वाले दिनों में बदलाव और आसपास के लोगों के साथ अच्छी बॉन्डिंग बनाते हुए जो संसाधन आपके पास है उनका दूसरों को सदुपयोग करने की सहमति देने के साथ रिश्तो में भावनात्मक गहराई बढ़ाने का दिन। केवल अपने लिए ना सोचते हुए अपने आसपास हर व्यक्ति की फीलिंग को महत्व देते हुए उनकी साथ टीम बनाकर काम करेंगे तो भविष्य के लिए ऊंचे स्तर की व्यवस्था बना पाएंगे इंवॉल्वमेंट और अकांप्लिशमेंट के साथ अपने कार्यों की गति को बढ़ाते हुए कुछ बड़ा अचीव करने के लिए मेहनत करने का समय है
वास्तु टिप्स (vastu tips)-
समस्या- घर के पूजा स्थल में शंख रखने के क्या लाभ हैं, कौन सा शंख घर में रखना शुभ रहता है?
उपाय - शंख को भगवान विष्णु और लक्ष्मी की पूजा में विशेष रूप से शामिल किया जाता है। इसके धार्मिक महत्व के अलावा कई वास्तविक महत्व भी हैं जैसे शंख बजाने से फेफड़ों को मजबूती मिलती है हृदय रोग की आशंका कम होती है और मानसिक रोगों में आराम मिलता है मन सकारात्मकता से भर जाता है वहीं दूसरी ओर यह माना जाता है की पूजा स्थल में दक्षिणावर्ती शंख रखने से मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है पूजा के समय शंख में जल भरकर के रखने से और उसके उपरांत उसको ग्रहण करने और घर में छिड़कने से मन शुद्ध होता है और घर भी शुद्ध होता है ऐसा माना जाता है की जब शंख बजता है तो उसकी ध्वनि से सूक्ष्मजीव कीटाणु समाप्त होते हैं और मानसिक शांति के साथ-साथ आर्थिक उन्नति भी होती है
आपके सवाल - माथे पर तिलक क्यों लगाया जाता है ?
जवाब - हमारी संस्कृति में तिलक का विशेष महत्व इसके बिना कोई भी मांगलिक कार्य आरंभ नहीं माना जाता तिलक लगाने के यूं तो कई फायदे हैं लेकिन सबसे महत्वपूर्ण और वैज्ञानिक तथ्य यह है कि तिलक जब ललाट के बीचों-बीच लगाया जाता है तो वह आज्ञा चक्र पर अवस्थित होता है और यहीं से ईडा यानी चंद्र नाड़ी पिंगला यानी सूर्य नाड़ी और सुषमना यानी मध्य नाड़ी गुजरती है और इस पर तिलक लगाने से इनकी कार्यक्षमता और प्रभाव में वृद्धि होती है। जैसे सफेद चंदन का तिलक लगाने से मानसिक शांति प्राप्त होती है हल्दी का पीला तिलक लगाने से ज्ञान और आनंद की प्राप्ति होती है। रोली का लाल तिलक लगाने से ऊर्जा और साहस की प्राप्ति होती है। वहीं भस्म का तिलक लगाने से वैराग्य की प्राप्ति होती है हमारी वैदिक संस्कृति में शरीर में अवस्थित सात चक्रों का विवरण है यह मूलाधार चक्र से लेकर सहस्त्रधारा चक्र तक सात चक्रों में से छटा चक्र आज्ञा चक्र कहलाता है यहां से सेराटोनिन और बीटा एंडोर्फिन नामक हार्मोन जो की खुशी और उत्साह के लिए उत्तरदाई हैं, उनका स्राव भी होता है इसलिए हम कह सकते हैं की पिट्यूटरी ग्लैंड जोकि मस्तक के अग्रभाग में ही अवस्थित है, पर लगाया गया तिलक के रूप में लेप न केवल धार्मिक अपितु स्वास्थ्य की दृष्टि से भी बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य है
ज्यो. पं चंदन श्यामनारायण व्यास, पंचांगकर्ता
आज का राशिफल 30 मार्च (Aaj Ka Rashifal 30 March)
मेष - अपना काम पूरी ईमानदारी से करें। भितरघात वालों से सावधान। कार्य स्थल पर विवाद की स्थिति निर्मित होगी। आर्थिक मामले सुलझेंगे।
वृषभ - विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल। व्यापार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। जीवन साथी के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझे।
मिथुन - रुके कार्यों में गति आएगी। स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। न्यायालयीन फैसला आप के पक्ष में हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा।
कर्क - किसी के जवाब का बेसब्री से इन्तजार कर रहे है। नौकरी में बदलाव के योग है। तकनीकी के प्रयोग से विद्यार्थी सफल होगे। मेहनत के अनुकूल फल प्राप्त नहीं होगा।
सिंह - राजनीति से जुड़े जातकों के लिए समय सफलता लिए है। आप के कार्य की प्रशंसा होगी। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुत है।
कन्या - आय के नए स्रोत स्थापित होंगे। भाग्य का साथ और इष्ट आशीर्वाद से नई सफलता को प्राप्त करेंगे। कार्य स्थल पर कुछ कर्मचारी विरोध करेंगे।
तुला - अध्ययन में अवरोध आ सकते हैं। कार्य स्थल पर कर्मचारियों से परेशान रहेंगे। जीवन साथी से अनादर प्राप्त हो सकता है। वाहन सुख संभव।
वृश्चिक - कार्य पद्दति बदलने से लाभ होगा। रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। विरोधी परास्त होंगे। प्रेम प्रगट करने का उचित समय है।
धनु - यदि आप सच्चे हैं तो सफलता मिलेगी। सीधेपन का लोग फायदा उठाएंगे। सतर्क रहे। व्यापार विस्तार व भवन परिवर्तन के योग हैं।
मकर - कारोबार में जल्दबाजी में निर्णय लें। बीती बातों को लेकर अपना समय बर्बाद न करें। अपनों का साथ मन को शांति देगा। प्रेम प्रसंगों के चलते विवाद संभव है।
कुम्भ - विवाह प्रस्ताव संबंधों में बदल सकते है। मनचाही नौकरी मिलने के आसार है। भावनात्मक संबंधों में नजदीकी आएगी। प्रशंसा सुनने को मिलेगी।
मीन- वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकते हैं। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। आप की उन्नति में बाधा बरकरार रहेगी। उचित विद्वानों का मार्गदर्शन ले।
ग्रह-नक्षत्र (grah nakshatra 30 march 2023) -
आज का दिन गुरुवार, 30 मार्च, 2023
ज्योतिर्विद: घनश्यामलाल स्वर्णकार
शुभ वि. सं: 2080
संवत्सर का नाम : पिङ्गल
शाके सम्वत: 1945
हिजरी सम्वत: 1444
मु. मास: रमजान-7
अयन: उत्तरायण
ऋ तु: बसन्त
मास: चैत्र
पक्ष: शुक्ल
शुभ मुहूर्त:
उपर्युक्त शुभाशुभ समय, तिथि, वार, नक्षत्र व योगानुसार आज किसी शुभ व मांगलिक कार्यादि के शुभ व शुद्ध मुहूर्त नहीं हैं। वैसे रामनवमी के स्वयं सिद्ध अबूझ मुहूर्त में आवश्यक कार्य किए जा सकते हैं।
श्रेष्ठ चौघडिय़ा:
आज सूर्योदय से प्रात: 7-56 तक शुभ, पूर्वाह्न 11-00 बजे से अपराह्न 3-35 तक क्रमश: चर, लाभ व अमृत तथा सायं 5-07 से सूर्यास्त तक शुभ के श्रेष्ठ चौघडि़ए हैं एवं दोपहर 12-07 से दोपहर 12-56 तक अभिजित नामक श्रेष्ठ मुहूर्त हैं, जो आवश्यक शुभकार्यारम्भ के लिए अत्युत्तम हैं।
आज जन्म लेने वाले बच्चे -
आज जन्म लेने वाले बच्चों के नाम (को, ह, ही, हु, हे) आदि अक्षरों पर रखे जा सकते हैं। सायं 4-15 तक जन्मे जातकों की जन्म राशि मिथुन, इसके बाद जन्मे जातकों की जन्म राशि कर्क है। मिथुन राशि के स्वामी बुध व कर्क राशि के स्वामी चन्द्रमा हैं। इनका जन्म रजतपाद से है, जो शुभ माना जाता है। सामान्यत: ये जातक बुद्धिमान, विद्वान, शीतल स्वाभाव, बहुमित्रों वाले, सन्तान सुख से युक्त, काव्य प्रेमी व माता पिता के भक्त होते हैं। इनका भाग्योदय लगभग 25 वर्ष की आयु के बाद से होना शुरू हो जाता है। मिथुन राशि वाले जातकों, जो नौकरी पेशा हैं उनकी तरक्की के योग हैं। अच्छे और प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क व संबंध बनेंगे।
शुभ तिथि:
नवमी रिक्ता संज्ञक तिथि रात्रि 11-31 तक, तदुपरान्त दशमी पूर्णा संज्ञक शुभ तिथि प्रारम्भ हो जायेगी। वैसे रिक्ता संज्ञक तिथि में शुभ व मांगलिक कार्यादि शुभ नहीं होते, पर आज राम नवमी का शुभ दिवस भी है, जो स्वयं सिद्ध अबूझ मुहूर्त भी है। यद्यपि मलमास दोष है, पर सर्वार्थसिद्धि योग में सभी आवश्यक कार्य किए जा सकते हैं।
नक्षत्र:
पुनर्वसु ''चर व तिर्ड्यमुख'' संज्ञक नक्षत्र रात्रि 10-59 तक, तदन्तर पुष्य ''क्षिप्र व ऊध्र्वमुख संज्ञक नक्षत्र है। पुनर्वसु नक्षत्र में शान्ति, पुष्टता, गमन, अलंकार, घर, व्रतादि कृषि व विद्यादि कार्य शुभ होते हैं। पुष्य नक्षत्र में विवाह को छोड़कर सभी शुभ कार्य शुभ कहे गए हैं।
योग:
अतिगण्ड नामक नैसर्गिक अशुभ योग रात्रि 1-02 तक, तदुपरान्त सुकर्मा नामक नैसर्गिक शुभ योग है।
विशिष्ट योग:
सर्वार्थसिद्धि नामक शुभ योग सूर्याेदय से संपूर्ण दिवारात्रि, रवियोग नामक शक्तिशाली शुभ योग संपूर्ण दिवारात्रि तथा गुरु पुष्य नामक शुभ योग रात्रि 10-59 से सूर्योदय तक, अमृत सिद्धि नामक शुभ योग रात्रि 11-31 से सूर्योदय तक।
करण: बालव नामकरण प्रात: 10-19 तक तदन्तर कौलव व तैतिलादि करण क्रमश: हैं।
व्रतोत्सव:
आज श्री रामनवमी (स्वयं सिद्ध अबूझ मुहूर्त), बसन्त नवरात्र पूर्ण, स्वामी नारायण जयन्ती, मेला रामनवमी गुरु पुष्य योग रात्रि 10-59 से, राजस्थान स्थापना दिवस, गुरु वृद्धत्व प्रारम्भ रात्रि 10-00 से। आज सिद्धिदात्री देवी की आराधना का विशेष महत्व है। यह महा दुर्गा की नवीं शक्ति है। समस्त साधनाओं में सिद्धि प्राप्त करने के लिए भगवती सिद्धिदात्री की पूजा शुभ फलदायी है।
चंद्रमा:
सायं 4-15 तक चंद्रमा मिथुन राशि में, इसके बाद कर्क राशि में रहेगा। बुध उदय पश्चिम में सायं 6-06 पर।
दिशाशूल:
गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा में दिशाशूल रहता है। चंद्र स्थिति के अनुसार आज पश्चिम उत्तर दिशा की यात्रा लाभदायक व शुभप्रद है।
राहुकाल (मध्यममान से):
दोपहर बाद 1-30 से अपराह्न 3-00 बजे तक राहुकाल वेला में शुभकार्यारम्भ यथासंभव वर्जित रखना हितकर है।
Published on:
29 Mar 2023 11:12 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
