19 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

LPG Supply: अब बिना ओटीपी सत्यापन और डायरी में एंट्री के किसी भी उपभोक्ता को नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर

LPG Distribution System: एलपीजी आपूर्ति पर सख्ती, बिना ओटीपी अब नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर। प्रदेश में रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति, डाइवर्जन पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश। गैस एजेंसियों की निगरानी बढ़ी, फील्ड अधिकारियों को रोजाना निरीक्षण के आदेश।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

Mar 19, 2026

CG LPG Supply: LPG सप्लाई पर बड़ा फैसला: शैक्षणिक संस्थानों और अस्पतालों को मिलेगी 100% गैस, होटलों के लिए नई गाइडलाइन तय...

(फोटो- Patrika.com)

LPG Supply OTP Rule: जयपुर. प्रदेश में घरेलू गैस उपभोक्ताओं को राहत देने और आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। गुरुवार को सचिवालय में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि अब बिना ओटीपी सत्यापन और डायरी में एंट्री के किसी भी उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की डिलीवरी नहीं की जाएगी।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार प्रदेश में घरेलू गैस आपूर्ति पूरी तरह सुचारू है और बुकिंग के 3 से 4 दिनों के भीतर सिलेंडर उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जा रहा है। साथ ही अस्पतालों, शैक्षणिक संस्थानों, अन्नपूर्णा रसोइयों और धार्मिक स्थलों को भी निर्बाध गैस आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

मंत्री ने कहा कि प्रदेश में एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, इसलिए उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की घबराहट की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने बताया कि राज्य में संचालित लगभग 1300 गैस एजेंसियों के माध्यम से निरंतर गैस आपूर्ति हो रही है।


डाइवर्जन रोकने के लिए सख्त निगरानी व्यवस्था

बैठक में सामने आया कि कुछ स्थानों पर बिना ओटीपी के गैस वितरण से डाइवर्जन की घटनाएं हो रही थीं, जिससे वास्तविक उपभोक्ताओं को परेशानी होती थी। इस पर मंत्री ने गैस कंपनियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी एजेंसियों में ओटीपी प्रणाली और डायरी एंट्री अनिवार्य रूप से लागू की जाए।

इसके साथ ही सभी गैस एजेंसियों में पोस्टर और बैनर के माध्यम से उपभोक्ताओं को जागरूक करने के भी निर्देश दिए गए हैं, ताकि कोई भी उपभोक्ता नियमों से अनजान न रहे।


फील्ड स्तर पर बढ़ी निगरानी, औचक निरीक्षण जारी

मंत्री गोदारा ने गैस कंपनियों के फील्ड अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्रतिदिन कम से कम एक गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण करें और जिओटैगिंग के साथ रिपोर्ट विभाग को भेजें। उन्होंने विशेष रूप से दूरदराज क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने पर जोर दिया, ताकि किसी भी प्रकार के डाइवर्जन को पूरी तरह रोका जा सके।

वहीं, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के शासन सचिव अम्बरीष कुमार ने बताया कि प्रदेश में गैस सिलेंडरों की आपूर्ति में कोई कमी नहीं है और लगातार मॉनिटरिंग के माध्यम से उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराई जा रही है।

गैस कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भी आश्वस्त किया कि नियमित आपूर्ति के कारण अब बुकिंग का दबाव कम हुआ है और सर्वर भी सुचारू रूप से काम कर रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा मिल रही है।

एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था

क्रमांकविषयविवरण
1डिलीवरी नियमबिना ओटीपी और डायरी एंट्री के अब गैस सिलेंडर डिलीवरी नहीं होगी
2पारदर्शिता कदमफर्जी बुकिंग और डाइवर्जन रोकने के लिए सख्त व्यवस्था लागू
3डिलीवरी समयउपभोक्ताओं को 3-4 दिन में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है
4स्टॉक स्थितिप्रदेश में एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध, घबराने की जरूरत नहीं
5निरीक्षण व्यवस्थाफील्ड अधिकारियों को रोजाना एक गैस एजेंसी का निरीक्षण अनिवार्य
6रिपोर्टिंग सिस्टमजिओटैगिंग के साथ निरीक्षण रिपोर्ट विभाग को भेजनी होगी
7विशेष निगरानीदूरदराज क्षेत्रों में गैस एजेंसियों पर विशेष फोकस और निगरानी
8कार्रवाईकालाबाजारी और अवैध भंडारण पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग